दिल्ली के शाहदरा के विवेक विहार में हुए अग्निकांड में नई जानकारी सामने आई है। जिस समय आग लगी, उस वक्त अरविंद जैन के छोटे बेटे निशांत जैन ने बड़े भाई दीपक को फोन किया था। उसने फोन पर आग लगने की जानकारी दी थी। इसके साथ ही बचा-बचा लो की गुहार लगाई थी, लेकिन दीपक गुरुग्राम के मानेसर में था। इसी दौरान धमाके की आवाज से आई और फोन कट गया।
विज्ञापन
1 of 17
Delhi Vivek Vihar Fire
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के चार मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। आग ने हंसते-खेलते परिवारों को तबाह कर दिया। इस अग्निकांड में एक मासूम बच्चा, चार महिलाओं समेत कुल नौ लोग जिंदा जल गए।
पुलिस और फायर विभाग ने आग लगने का शुरुआती कारण एसी ब्लास्ट माना है। इमारत की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर आग ने भीषण रूप ले लिया था। दमकल की टीम ने आग बुझाने और बचाव अभियान में 10 से 15 लोगों को सुरक्षित निकाला था। इनमें से दो लोग घायल थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
2 of 17
दिल्ली के विवेक विहार में लगी चार मंजिला इमारत में लगी आग, शवों को लेकर जाते हुए
- फोटो : जी पॉल
दिल्ली के शाहदरा के विवेक विहार में हुए अग्निकांड में नई जानकारी सामने आई है। जिस समय आग लगी, उस वक्त अरविंद जैन के छोटे बेटे निशांक जैन ने बड़े भाई दीपक को फोन किया था। उसने फोन पर आग लगने की जानकारी दी थी। इसके साथ ही बचा-बचा लो की गुहार लगाई थी, लेकिन दीपक गुरुग्राम के मानेसर में था। इसी दौरान धमाके की आवाज से आई और फोन कट गया।
विज्ञापन
3 of 17
दिल्ली के विवेक विहार में लगी चार मंजिला इमारत में लगी आग
- फोटो : जी पॉल
विवेक विहार हादसे में जान गंवाने वाले अरविंद जैन के साले संजय जैन ने बताया के करीब दस साल पहले परिवार सीलमपुर के गौतमपुरी से विवेक विहार में शिफ्ट हुआ था। अरविंद जैन का बड़ा बेटा दीपक अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए मानेसर गया था। रात में 12 बजे अरविंद के छोटे बेटे निशांक की वीडियो कॉल पर बात हुई थी।
4 of 17
दिल्ली के विवेक विहार में लगी चार मंजिला इमारत में लगी आग, शवों को लेकर जाते हुए
- फोटो : जी पॉल
बर्थ-डे का केक काटा गया था। पूरा परिवार आज जन्मदिन मनाने के लिए जाने वाला था। निशांक पेशे से सीएएस था और दीपक सीए है। दीपक का कनॉट प्लेस में ऑफिस है। निशांक जैन के कनाट प्लेस, दुबई और लक्ष्मी नगर में ऑफिस थे।
विज्ञापन
5 of 17
दिल्ली के विवेक विहार में लगी चार मंजिला इमारत में लगी आग
- फोटो : जी पॉल
रिश्तेदार संजय ने बताया कि इस हादसे मे उन्होंने अपने जीजा, बहन, भांजे और उसकी पत्नी, निशांक के डेढ़ साल के बेटे आरू को खो दिया है। बॉडी पूरी जल गई है। अरविंद के बेटे दीपक का डीएनए लिया गया है।
विज्ञापन
6 of 17
दिल्ली के विवेक विहार में लगी चार मंजिला इमारत में लगी आग,घटना की जानकारी करती पुलिस
- फोटो : जी पॉल
अरविंद जैन के दोस्त कैलाश जैन के अनुसार अरविंद धार्मिक प्रवृति थे। अब पूजा पाठ में ज्यादा लगे रहते थे। रोजाना मंदिर जाना होता है। विवेक विहार जैन मंदिर में जाए बिना नाश्ता भी नहीं करते थे। दान पुण्य का काम भी बहुत करते थे। सीलमपुर के गौतमपुरी बड़ी परचून की दुकान थी।
विज्ञापन
7 of 17
दिल्ली के विवेक विहार में लगी चार मंजिला इमारत में लगी आग, विलाप करते परिजन
- फोटो : जी पॉल
वहीं, छोटा बेटा निशांक जैन की पत्नी आंचल जैन का सोमवार को जन्मदिन था। जन्मदिन से एक दिन पहले ही उनकी मौत हो गई। वो आनंद विहार स्थित बैंक में मैनेजर थी। अरविंद का परिवार बागपत के पास टीकरी गांव का रहने वाला है। 40 साल से दिल्ली में रह रहे थे।
8 of 17
दिल्ली के विवेक विहार में लगी चार मंजिला इमारत में लगी आग, शवों को लेकर जाते हुए
- फोटो : जी पॉल
अरविंद का परिवार तीसरी मंजिल पर रहता था। 300 गज का फ्लोर बताया जा रहा है। एक फ्लोर दो हिस्सों में बंटा था। अरविंद मकान के पिछले वाले हिस्से में रहते थे। यानि पूरा मकान 600-700 गज का था। पूरे मकान की पार्किंग एक ही थी।
9 of 17
दिल्ली के विवेक विहार में लगी चार मंजिला इमारत में लगी आग, विलाप करते परिजन
- फोटो : जी पॉल
पूर्वी दिल्ली की एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से नौ लोगों की मौत
पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में रविवार तड़के एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें दो परिवारों के नौ लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक छोटा बच्चा भी शामिल है। इस घटना की सूचना सुबह 3:48 बजे विवेक विहार फेज-I की एक चार-मंजिला इमारत से मिली, जिसके बाद पुलिस, दमकल और आपदा प्रबंधन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।
10 of 17
दिल्ली के विवेक विहार में लगी चार मंजिला इमारत में लगी आग
- फोटो : जी पॉल
आग की लपटों ने इमारत की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर बने फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके बाद बचाव कार्य तेज़ी से शुरू किया गया। छत का दरवाज़ा बंद होने के कारण, इमारत में रहने वालों को आग की तेज़ लपटों से बचकर बाहर निकलना मुश्किल हो गया था।
11 of 17
दिल्ली के विवेक विहार में लगी चार मंजिला इमारत में लगी आग, विलाप करते परिजन
- फोटो : जी पॉल
आग बुझाने के लिए 12 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, जबकि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीमों ने लोगों को बाहर निकालने और बचाव कार्यों में मदद की। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
12 of 17
दिल्ली के विवेक विहार में लगी चार मंजिला इमारत में लगी आग, विलाप करते परिजन
- फोटो : जी पॉल
दिल्ली दमकल सेवा (DFS) के अनुसार, इमारत के अलग-अलग हिस्सों से नौ जले हुए शव बरामद किए गए हैं। DFS के एक अधिकारी ने बताया, "एक शव पहली मंजिल से, पांच दूसरी मंजिल से और तीन सीढ़ियों से बरामद किए गए, जो बंद पाई गई थीं।"
13 of 17
दिल्ली के विवेक विहार में लगी चार मंजिला इमारत में लगी आग, शवों को लेकर जाते हुए
- फोटो : जी पॉल
दूसरी मंजिल पर मारे गए लोगों की पहचान अरविंद जैन (60), उनकी पत्नी अनीता जैन (58), उनके बेटे निशांक जैन (35), बहू अंचल जैन (33) और पोते आकाश जैन के रूप में हुई है। तीसरी मंजिल पर, एक और परिवार के तीन सदस्य नितिन जैन (50), उनकी पत्नी शैले जैन (48) और उनके बेटे सम्यक जैन (25) मृत पाए गए। पहली मंजिल पर, शिखा जैन (45) नाम की एक महिला मृत पाई गई, जबकि उनके पति नवीन जैन (48) घायल हो गए।
14 of 17
दिल्ली के विवेक विहार में लगी चार मंजिला इमारत में लगी आग
- फोटो : जी पॉल
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान इमारत से लगभग 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मामूली रूप से घायल दो लोगों को गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग की लपटों ने इमारत के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया था, जिससे पूरे इलाके में धुएं के घने बादल फैल गए और विज़िबिलिटी (देखने की क्षमता) कम हो गई।
15 of 17
दिल्ली के विवेक विहार में लगी चार मंजिला इमारत में लगी आग, विलाप करते परिजन
- फोटो : जी पॉल
दमकल कर्मियों ने बताया कि इमारत के अंदर फंसे लोगों की चीखें सुनी जा सकती थीं, जबकि वे आग पर काबू पाने के लिए घंटों तक जूझते रहे। इस ऑपरेशन में शामिल एक फायरफाइटर ने बताया कि बिल्डिंग के पिछले हिस्से में आग की तीव्रता काफी ज़्यादा थी।
16 of 17
दिल्ली के विवेक विहार में लगी चार मंजिला इमारत में लगी आग, विलाप करते परिजन
- फोटो : जी पॉल
उन्होंने कहा, "आगे के हिस्से के मुकाबले, पीछे के चार फ्लैटों में आग की तीव्रता ज़्यादा थी। अब तक हमने नौ शव बरामद किए हैं और उन्हें दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है। इस समय ज़्यादा जानकारी देना मुश्किल है। आग लगने के कारणों की अभी भी जांच चल रही है।" उन्होंने बताया कि अंदर जाने में आ रही दिक्कतों ने हालात को और भी खराब कर दिया।
दिल्ली के विवेक विहार में लगी चार मंजिला इमारत में लगी आग
- फोटो : जी पॉल
उन्होंने कहा, "छत के पास तीन शव मिले। छत पर जाने का रास्ता बंद था, और इसी वजह से वे अपनी जान नहीं बचा पाए। अगर वह रास्ता बंद न होता, तो शायद वे बच जाते।" दमकलकर्मी ने आगे बताया, वहां एक बीच का सीढ़ी वाला रास्ता है, जिसका इस्तेमाल अंदर आने और बाहर जाने, दोनों के लिए किया जाता है। पीछे की तरफ का दरवाज़ा ग्रिल से ढका हुआ था, जिसकी वजह से हमें बचाव कार्य करने के लिए औज़ारों की मदद से उसे काटना पड़ा। हमने अलग-अलग तरफ से पांच सीढ़ियां लगाईं और करीब 15 लोगों को बचाने के लिए एक टर्नटेबल लैडर वाली गाड़ी का भी इस्तेमाल किया।"