शुरुआत में तीनों मासूमों की पहचान नहीं हो सकी। परिजनों ने इनकी कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी। दोपहर के समय लोकल सोर्स की मदद से मासूमों के परिजनों का पता चला।
विज्ञापन
1 of 10
द्वारका के गोल्फ कोर्स में बने तालाब में तीन बच्चे डूबे
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के द्वारका सेक्टर-24 स्थित डीडीए के गोल्फ कोर्स में बने तालाब में गुरुवार दो भाइयों समेत तीन मासूमों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त रवि जायसवाल (8), वीर जायसवाल (11) और हर्ष (11) के रूप में हुई है। सुबह के समय तीनों बच्चों के शव तालाब में उतराते हुए दिखे। सिक्योरिटी गार्ड ने बच्चों के शव देखकर फौरन पुलिस और अपने अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
2 of 10
इसी तालाब में आए थे तीनों नहाने
- फोटो : अमर उजाला
तालाब किनारे मिले तीनों के कपड़े
खबर मिलते ही संयुक्त आयुक्त जतिन नरवाल, पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह समेत तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बाद में दमकल कर्मियों की मदद से तीनों बच्चों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए। तालाब के किनारे तीनों मासूम के कपड़े बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
3 of 10
डीडीए का गोल्फ कोर्स
- फोटो : अमर उजाला
दीवार फांदकर गए थे तालाब में नहाने
पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बुधवार शाम को तीनों मासूम नहाने के लिए गोल्फ कोर्स की दीवार फांदकर तालाब में नहाने आए थे। इस दौरान गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। द्वारका सेक्टर-23 थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
4 of 10
इसी तालाब में आए थे तीनों नहाने
- फोटो : अमर उजाला
10 फीट गहरा है तालाब
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 7.07 बजे उनकी टीम को गोल्फ कोर्स के तालाब में तीन बच्चों के शव उतराते हुए मिलने की खबर मिली। फौरन पुलिस की टीम वहां पहुंची। बाद में दमकल की दो गाड़ियां भी वहां पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने करीब 10 फीट गहरे तालाब से तीनों के शव बाहर निकाले। बाद में शवों को इंदिरा गांधी अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
5 of 10
हर्ष के माता पिता
- फोटो : अमर उजाला
कड़ी मशक्कत के बाद हुई पहचान
शुरुआत में तीनों मासूमों की पहचान नहीं हो सकी। परिजनों ने इनकी कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी। दोपहर के समय लोकल सोर्स की मदद से मासूमों के परिजनों का पता चला। अधिकारी ने बताया कि मृतकों में रवि और वीर दोनों सगे भाई थे। इनके परिवार में पिता अरविंद जायसवाल व अन्य सदस्य हैं।
विज्ञापन
6 of 10
तीनों मृतक बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार से गायब थे तीनों
मजदूरी करने वाला अरविंद परिवार के साथ प्रधान चौक, गोयला डेयरी, कीकर चौक के पास रहता है। वहीं हर्ष का परिवार भी प्रधान चौक के पास फुटपाथ पर रहता है। इसका परिवार भीख मांगता है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि तीनों मासूम बुधवार शाम से गायब थे। परिजन इनको खुद ही तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
7 of 10
गोल्फ कोर्स स्थित तालाब
- फोटो : अमर उजाला
54 एकड़ में फैला है गोल्फ कोर्स
मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि द्वारका सेक्टर-24 में डीडीए का करीब 54 एकड़ में फैला गोल्फ कोर्स है। गोल्फ कोर्स में छोटे-छोटे तालाब बनाए गए हैं। यहां अभी तीन से चार तालाब मौजूद हैं। गोल्फ कोर्स की बाउंड्री वॉल करीब 5 फीट ऊंची है। यहां गोल्फ कोर्स के पीछे की ओर लोकल आबादी है।
8 of 10
इस पेड़ पर चढ़कर फांदी थी तीनों ने दीवार
- फोटो : अमर उजाला
पेड़ पर चढ़ फांदी गोल्फ कोर्स की दीवार
अक्सर छोटे बच्चे पीछे की बाउंड्री वॉल को फांदकर अंदर आकर खेलते हैं। बताया जा रहा है कि पिछली दीवार के पास मौजूद एक पेड़ से चढ़कर मासूमों ने दीवार फंदी और अंदर आ गए। बड़े गोल्फ कोर्स में सुरक्षा गार्ड्स की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। ऐसे में बच्चों को आने से रोक पाना उनके लिए मुश्किल होता है। पुलिस तमाम दृष्टिकोणों से मामले की जांच कर रही है।
9 of 10
रवि और वीर की मां
- फोटो : अमर उजाला
ई-रिक्शा वाले से मिली तीन बच्चों के डूबने की जानकारी
अक्सर हर्ष अपने दोस्त वीर व रवि के घर रात के समय रुक जाया करता था। मंगलवार को वह अपने घर निकला। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों को लगा कि वह शायद वीर के घर पर होगा। इस बीच दोपहर के समय वह रवि व वीर के साथ था। बुधवार दोपहर के समय तीनों घूमने जाने की बात कर निकल गए।
परिजनों ने लगाई दौड़
इस बीच तीनों वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। हालांकि कई बार रवि व वीर भी बस्ती में रहने वाले अपने दोस्तों के यहां रात को रुक जाते थे। परिजनों ने रात के समय दोनों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन बहुत चिंतित नहीं हुए। इस बीच गुरुवार सुबह जब वह वापस नहीं लौटे तो वीर व रवि के पिता अरविंद को चिंता हुई। उधर हर्ष भी अपने घर से गायब था। परिजन अभी बच्चों को तलाश कर ही रहे थे कि दोपहर के समय एक ई-रिक्शा चालक ने अरविंद को बताया कि गोल्फ कोर्स में 8 से 10 साल के तीन बच्चे डूब गए हैं। यह सुनते ही परिवार को चिंता हुई। बच्चों की तलाश करते हुए अरविंद व हर्ष का पिता कालू द्वारका सेक्टर-23 थाने पहुंचे।