फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसाः सिख समुदाय ने बचाई कई लोगों की जान, गुरुद्वारा कमेटी ने बांटा लंगर, दी दवाइयां

Thu, 27 Feb 2020 09:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
लंगर बांटते गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली हिंसा में मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता था यदि समय पर सिख समुदाय के लोग घायलों की सहायता के लिए नहीं पहुंचते। शहीद भगत सिंह सेवा दल के लोगों ने हिंसा के दौरान कई घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जिंदगी बचाई। 
 
विज्ञापन

2 of 6
घायलों को अस्पताल पहुंचाती एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
कुछ लोगों को एंबुलेंस नहीं मिली तो संस्था ने अपनी 15 एंबुलेंस हिंसा ग्रस्त इलाकों में भेजी। 24 और 25 फरवरी को सेवा दल के सदस्यों के पास एंबुलेंस के लिए करीब 70 कॉल पहुंची। उन्होंने सभी को एंबुलेंस उपलब्ध कराकर मानवता की मिसाल कायम की।
विज्ञापन

3 of 6
दवा लेने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
शहीद भगत सिंह सेवा दल के संस्थापक जितेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी संस्था को जब पता चला कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा हो गई है और कई लोग घायल हैं तो उन्होंने घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने का बीड़ा उठाया। संस्था की एंबुलेंस से करीब 60 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।

4 of 6
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
अस्पतालों में लगाई पांच एंबुलेंस
जितेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने जीटीबी अस्पताल और लोकनायक अस्पताल में भी अपनी एंबुलेंसों को लगा रखा है। यहां के शव गृह में जो भी मृत हैं उनको वह अपनी एंबुलेंस से उनके घरों तक पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा अस्पतालों में निशुल्क रक्त भी उपलब्ध करा रहे हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
खाना लेकर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी ने हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में बांटा लंगर व राहत सामग्री 
हिंसाग्रस्त इलाके में राहत देने का काम दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तरफ से शुरू किया गया। सिविल डिफेंस की टीम के साथ प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने मुस्तफाबाद, जाफराबाद, करावल नगर, मौजपुर, चांदबाग, यमुना विहार, घोंडा, ब्रहमपुरी, नूर इल्लाही, राजपूत मोहल्ला, राम कालोनी समेत कई जगह लंगर के साथ ही दूध, ब्रैड और दवाईयां की सेवा पहुंचाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राहत शिविर - फोटो : अमर उजाला
मानवता की सेवा अब हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में दिखने लगी है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से लंगर के साथ दवाईयां भी भेजी जा रही है। डीएम संजीव कुमार की निगरानी में पीड़ित लोगों को राहत दी जा रही है। प्रबंधक कमेटी की तरफ से कैंप भी लगाए जा रहे है। प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि पीड़ितों को राहत पहुंचाना सिख धर्म है। बिना किसी का धर्म पूछे सभी को लंगर दिया जा रहा है। सिखों ने 1984 दंगों के दर्द को झेला है इसलिए पीड़ितों के दर्द को अच्छी तरह समझ सकता है। उन्होंने बताया कि सुबह तकरीबन 5000 लोगों के लिए लंगर भेजा गया और शाम को 10000 लोगों के लिए लंगर भेजा गया है। यह सेवा आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें