हिंसाग्रस्त इलाके में मौजूद सुरक्षाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
रविवार से शुरू हुई हिंसा और आगजनी की जद में करावल नगर, शिव विहार, खजूरी खास, ब्रजपुरी और घोंडा सहित आसपास के इलाकों में उपद्रवियों ने इस कदर कहर बरपाया, जिसकी भरपाई महीनों बाद भी नहीं हो सकेगी। खजूरी खास से करावल नगर रोड की तरफ बढ़ते हर कदम के साथ ईंटें और पत्थरों की अभी भी सड़कों पर भरमार है। वहीं जलाई गई दुकानों में अभी भी उपद्रव की तपिश है।