फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 5 डिग्री सेल्सियस से कम बना हुआ है तापमान, लंदन को भी मात देती है ठंड

Fri, 21 Dec 2018 12:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
delhi winter - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान बृहस्पतिवार थोड़ी वृद्धि के साथ 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले बृहस्पतिवार चार डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा।
विज्ञापन

2 of 5
delhi winter - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से तीन डिग्री कम रहा और सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 89 फीसदी दर्ज किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
delhi winter - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने दिन में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान जताया है। शनिवार को धुंध छायी रह सकती है।

4 of 5
delhi winter - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को चार डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दिल्ली में बीते चार वर्ष में दिसंबर के महीने का यह सबसे ठंडा दिन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
delhi winter - फोटो : अमर उजाला
अगले दो दिन में और गिरेगा पारा
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन में तापमान में और गिरावट आएगी। शुक्रवार को सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ेगी और दिन में धूप कुछ राहत देगी। अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें