राजधानी में पड़ रही तेज धूप और लू की चपेट से अपने नन्हे बच्चे को बचाने के लिए एक पिता उसे पेड़ की छा
- फोटो : अमर उजाला
2025 की गर्मी में आया नगर और उजवा में तापमान 45 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। लेकिन असली मार है उमस की, जो 'हीट इंडेक्स' को 50 डिग्री के पार ले जा रही है। हीट इंडेक्स, यानी तापमान और आर्द्रता का वो मिश्रण, जो आपको लगता है कि आप किसी भट्टी में खड़े हैं। वहीं, दिल्ली में 14 से 17 जून तक तापमान में गिरावट से पारा 37-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे गर्मी से जुड़ी दिक्कतें भी कम हो सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 13 जून से एक आने वाला पश्चिमी विक्षोभ हल्की बारिश और गरज के साथ आंशिक राहत दे सकता है। इससे कुछ राहत मिल सकती है।