फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी: ग्राहक बन पहुंचा पुलिसकर्मी, फिर सामने लाई गईं छह महिलाएं, 15 सौ में तय हुआ सौदा

Thu, 11 Aug 2022 09:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
sex racket in spa center - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 10 के सिटी सेंटर मॉल स्थित सेवेन सेंस नाम के स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने एक सूचना पर स्पा पर छापा मारा। पुलिस ने स्पा सेंटर से इस धंधे में लिप्त छह महिलाओं और स्पा सेंटर के मालिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को प्रशांत विहार थाना पुलिस को रोहिणी सेक्टर 10 स्थित सिटी सेंटर मॉल के स्पा सेंटर में देह व्यापार होने की जानकारी मिली। पुलिस ने सूचना को पुख्ता करने के लिए सहायक पुलिस आयुक्त आरती शर्मा की देखरेख में थाना प्रभारी राजीव कुमार वत्स के नेतृत्व में एक टीम गठित की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस टीम बताए गए पते पर पहुंची। पुलिस टीम ने मॉल की चौथी मंजिल पर स्थित स्पा में एक पुलिसकर्मी को नकली ग्राहक बनाकर भेजा। पुलिसकर्मी के ऊपर पहुंचने पर महिलाओं को उसके सामने बारी-बारी से लाया गया। 15 सौ रुपये में सौदा तय होने के बाद ग्राहक बनकर गए पुलिसकर्मी ने मिस्ड कॉल देकर पुलिस टीम को इशारा कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने स्पा सेंटर पर पहुंचकर छापा मारा। स्पा में मौजूद 6 महिलाओं और मालिक को गिरफ्तार कर लिया।

4 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
जांच में पता चला कि रिसेप्शन पर मौजूद मालिक हितेश मल्होत्रा ने नकली ग्राहक से 15 सौ रुपये लिए थे। उसने ही स्पा में मौजूद छह महिलाओं को दिखाया। पुलिस के अनुसार हितेश मल्होत्रा इंद्रा कालोनी, सोनीपत हरियाणा का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
स्पा मालिक इस परिसर का इस्तेमाल दिन में देह व्यापार के लिए करता था। वह अपने जान पहचान वालों की मदद से ग्राहकों को पेड सर्विस मुहैया करवाता था। पुलिस के अनुसार महिलाएं आस-पास के इलाके की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें