चीन से जुड़ा ठगी का लिंक
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पूछताछ के बाद हरप्रीत और पंकज की लोकेशन का पता किया तो वह हरिद्वार की मिली। इंस्पेक्टर मनोज कुमार व अन्यों की टीम को तुरंत हरिद्वार भेजा गया, जहां से दोनों को दबोच लिया गया। दोनों दिल्ली के उत्तम नगर इलाके के रहने वाले थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। दोनों ने बताया कि चीनी नागरिक अकीरा और एमी के इशारे पर वह लोन लेने वाले लोगों को कॉल कर धमकाते थे। इसके अलावा जिन लोगों की अश्लील तस्वीरे और वीडियो बना ली जाती थीं, उनको भी यह रुपये देने के लिए कॉल करते थे।