फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में दिल्ली-NCR की बरसात: जोरदार बारिश में ठहरी दिल्ली...जो जहां है वहीं पर फंसकर रह गया, सड़कें डूबीं

Wed, 31 Jul 2024 10:35 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बारिश से हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार शाम से शुरू हुई बारिश ने आफत खड़ी कर दी है। जोरदार बारिश ने सड़कों से लेकर घरों तक को पानी से लबालब भर दिया है। कई जगह जलभराव से लोग जहां-तहां फंस गए हैं। आलम यह है कि कारें पानी में डूबी गईं, जिससे लोग हलाकान हैं। वहीं बारिश के चलते दिल्ली के एक्यूआई में सुधार भी देखने को मिला है। दिल्ली में हो रही जोरदार बारिश ने कई लोगों को मुसीबत में डाल दिया है, निचले इलाकों में स्थित बस्तियों और घरों में पानी भर गया है। 
विज्ञापन

बारिश में फिर डूबा ओल्ड राजेंद्र नगर

2 of 5
जलभराव होने से डूबे वाहन - फोटो : एएनआई
राष्ट्रीय राजधानी में लगातार बारिश के बाद ओल्ड राजेंद्र नगर में गंभीर जलजमाव देखा गया। 27 जुलाई को यहीं के एक आईएएस कोचिंग इंस्टीट्यूट में डूबने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
एम्स में जलभराव - फोटो : एएनआई
राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है, यहां के मानसिंह रोड, एम्स के अलावा नोएडा के सेक्टर 59, सेक्टर-62, ममूरा, गिझोर आदि जगहों पर जलभराव हो गया।  

4 of 5
आईटीओ के पास लगा जाम - फोटो : एएनआई
भारी बारिश और जलभराव के कारण आईटीओ के पास जाम लग गया। जाम के चलते लोग परेशान नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पानी में डूबी सड़क - फोटो : एएनआई
सड़कों पर जलभराव होने के कारण रास्ता नहीं नजर आने से वाहनों की रफ्तार भी थमी रही। लोग रेंगकर आगे बढ़ते हुए नजर आए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें