दो दिन की मामूली राहत के बाद दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने फिर से अपने तेवर कड़े कर लिए। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में शुक्रवार की भीषण गर्मी के बाद मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। धूप निकलने के आसार कम हैं। घने बादलों के कारण गर्मी का प्रभाव कम रह सकता है।
विज्ञापन
2 of 6
दिल्ली की गर्मी
- फोटो : पीटीआई
मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी राजस्थान पर चक्रवात की स्थिति बनने और पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शनिवार रात से मौसम करवट ले सकता है।
विज्ञापन
3 of 6
summer in delhi
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार रात में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक रह सकता है। रविवार शाम में आंधी चलने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है और सोमवार को हल्की बारिश और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। मंगलवार को भी लगभग ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।
4 of 6
दिल्ली की गर्मी में पहरा देता जवान
- फोटो : पीटीआई
गौरतलब है कि शुक्रवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में तापमान 44 और 45 डिग्री के पार जा पहुंचा। इस कारण बीते आठ सालों में 14 जून का दिन सबसे गर्म रहा। तेज धूप और दिन भर लू के थपेड़ों ने लोगों को खूब परेशान किया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 43.7 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
5 of 6
summer in delhi
- फोटो : पीटीआई
दिल्ली में सबसे गर्म इलाका पालम रहा। पालम केंद्र पर सर्वाधिक तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रिज केंद्र पर 44.8, आयानगर में तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भीषण गर्मी रहने की संभावना जताई थी। सुबह से ही तेज धूप ने भीषण गर्मी का अहसास करा दिया था।
गर्मी से बचने के लिए अपना मुंह ढकती युवती
- फोटो : अमर उजाला
धूप के साथ गर्म हवाओं ने लू का रूप ले लिया और लोगों के पसीने छुड़ा दिए। सप्ताह की शुरुआत में गर्मी ने रिकॉर्ड बनाया था। जब पालम केंद्र पर तापमान 48 डिग्री जा पहुंचा था। वहीं मंगलवार को भी तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।