सांसद के सर्वेंट क्वार्टर में नौकरानी के पति की गला रेत कर की गई हत्या के बाद एकत्र लोग
- फोटो : हिमांशु सोनी
7 और 8 जून की रात सांसद की कोठी में काम करने वाले अंजू के पति सुरेश की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के समय अंजू बेटे के साथ टहलने बाहर निकली थी। स्पेशल स्टाफ प्रभारी संजीव कुमार की टीम ने जांच के बाद शुक्रवार को अंजू व उसके आशिक रिश्तेदार शिवम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अंजू सुरेश की जुआ खेलने और झगड़ा करने की आदतों से परेशान थी। इसी कारण करीब 20 दिन पहले अंजू ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की थी।