फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दिनों-दिन गिर रहा पारा, 4.4 डिग्री दर्ज हुआ शुक्रवार की सुबह का तापमान, लोग बेहाल

Fri, 18 Dec 2020 12:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
delhi winter - फोटो : पीटीआई
पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते दिल्ली-एनसीआर इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। रोजाना न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान गिर रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार की सुबह भी दिल्ली का तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। हालांकि दिन में तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है लेकिन ठिठुरन से राहत नहीं मिलेगी क्योंकि ठंडी हवाएं चलती रहेंगी। बात अगर दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता की करें तो आज अधिकतर इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब स्तर पर दर्ज किया गया है। आगे देखें तस्वीरें और जानें कब मिलेगी ठंड से राहत...
विज्ञापन

2 of 5
delhi winter - फोटो : पीटीआई
आईएमडी के एडिशनल डायरेक्टर जनरल आनंद शर्मा ने कहा कि आज अधिकतम तापमान भी सामान्य से सात डिग्री कम दर्ज किया गया है। आज पूरे दिन और शनिवार को भी ठंड रहेगी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
delhi winter - फोटो : पीटीआई
शीतलहर का कहर, दस साल में सबसे ठंडा रहा 17 दिसंबर
उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली सहित पूरा एनसीआर शीतलहर की चपेट में हैं। राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दस साल में लगातार दूसरे दिन सबसे ठंडा दिन रहा। इससे पहले 2011 में 17 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुबह साढ़े 8 बजे तक दृश्यता का स्तर 800 मीटर के साथ हल्की श्रेणी में दर्ज किया गया। दोपहर 2 बजे बाद धूप निकली, लेकिन सर्द हवाओं के आगे बेअसर रही। रात में भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड महसूस की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस कारण गलन महसूस की गई। 

4 of 5
दिल्ली में बढ़ी सर्दी - फोटो : पीटीआई
प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम रहने की वजह से दोपहर में भी सर्दी का एहसास बना रहा। वहीं, पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 फ़ीसदी और न्यूनतम 60 फीसदी दर्ज किया गया। रिज इलाका 3.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। वहीं, आया नगर में भी न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोदी रोड इलाके में  न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
delhi winter - फोटो : पीटीआई
मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, फिलहाल उत्तरी पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का दौर खत्म हुआ है। इस वजह से उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं दिल्ली में शीतलहर का दौर बना रही है। इसके आगामी दो दिनों तक बने रहने की संभावना है। इस वजह से न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहेगा और दिल्लीवासियों को सर्दी के सितम का सामना करना पड़ेगा।  

लगातार दूसरे दिन कड़ाके की ठंड
राजधानी में लगातार दूसरे दिन जबरदस्त ठंड का एक दशक का रिकॉर्ड टूटा है। बुधवार को भी न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले दस साल में 16 नवंबर को सबसे कम था।
 
पिछले 10 वर्षों में 17 दिसंबर के आंकड़े
2020        4.6
2019        10.4
2018        6.0
2017        8.0
2016        8.0
2015        5.0
2014        9.0
2013        9.0
2012        11
2011        5.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें