फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का बेसब्री से इंतजार, हवा न चलने से फिर खतरनाक स्तर पर वायु गुणवत्ता

Sat, 23 Jun 2018 11:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
delhi weather - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय राजधानी और एनसीआर में लोगों को बारिश का बेसब्री से इंतजार है। कमजोर मानसून के चलते अब तक बूंदाबांदी भी नहीं हुई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.5 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। (सभी फोटोः हिमांशु सोनी/लाल सिंह)
विज्ञापन

2 of 5
delhi weather - फोटो : अमर उजाला
राजधानी के भीतर पालम में अधिकतम तापमान 44.9 रिकॉर्ड हुआ। इस प्रचंड गर्मी के बीच दिल्ली और उसके आसपास शहरों की वायु गुणवत्ता भी खराब स्तर पर ही बरकरार है।
विज्ञापन

3 of 5
delhi weather - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य मानक से 4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्स्यिस अधिक रिकॉर्ड हुआ। तापमान में गिरावट की संभावना अभी नहीं है।

4 of 5
delhi weather - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को बादल छाए रह सकते हैं और सतह पर तेज हवा चल सकती है। रात तक बूंदा-बांदी के भी आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
delhi weather - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इससे पहले मौसम विभाग ने 27 जून तक बारिश की उम्मीद न होने की बात कही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें