फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश बनी आफत: दिल्ली के कई इलाके डूबे... जलमग्न हुई सड़कें, लोगों को दिन हुआ खराब; देखें तस्वीरें

Tue, 20 Aug 2024 08:25 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबहबारिश ने सुप्रभात किया और जिसकी वजह से लोगों को दिन खराब हो गया। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से जुड़ी ठंडी सूखी हवाओं के गर्म नमी वाली मानसूनी हवाओं से मिलने पर तेज बारिश हुई।
विज्ञापन
1 of 7
बारिश से डूबा दिल्ली-एनसीआर - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के राज्यों में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। सावन के महीने के बीतने के एक दिन बाद ही मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन

2 of 7
मिंटो ब्रिज में बारिश के बाद जलभराव। - फोटो : अमर उजाला
इस तरह से बारिश ने लोगों की सुबह सुहावनी तो की लेकिन साथ ही जगह-जगह जलभराव होने से उनका दिन भी खराब हुआ। सुबह हुई तेज बारिश रूक-रुक कर सुबह दस बजे तक जारी रही। सुबह साढ़े आठ बजे तक 028.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। तेज बारिश से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

3 of 7
रानी खेड़ा अंडरपास में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
अचानक हुई इस बारिश के कारण कार्यालय जाने वाले लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई जगह अंडरपास में पानी भरने से गाड़ियां फंस गई। मिंटो ब्रिज पर एक ऑटो पानी में डूब गया। इसमें से ड्राइवर व सवारियों को किसी तरह से बाहर निकाला गया। वहीं जगह-जगह जलभराव होने से दिल्ली के कई इलाकों में जाम की स्थिति रही।

4 of 7
रिंग रोड के आईपी स्टेट में जलभराव - फोटो : विवेक निगम
इस तेज बारिश से कुछ देर के लिए उमस से कुछ राहत मिली, हालांकि दोपहर बाद धूप निकलने के कारण फिर से उमस हो गई। मंगलवार को सुबह हुई बारिश ने कई दिनों से उमस झेल रहे दिल्ली वालों को हल्की ठंडक का अहसास कराया। इस कारण मौसम भी सुहावना हो गया।
विज्ञापन

5 of 7
आईटीओ पर जलभराव - फोटो : जी पाल
अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री 23.8 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.6 और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

6 of 7
जलभराव से लगा लंबा जाम - फोटो : जी पाल
मौसम विभाग के अनुसार स्थानीय कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से जुड़ी ठंडी सूखी हवाओं के गर्म नमी वाली मानसून हवाओं से मिलने के कारण अचानक इतनी तेज बारिश हुई। दिल्ली में सुबह 8.30 बजे तक बीते 24 घंटों में 028.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि शाम साढ़े पांच बजे तक 001.0 मिमी बारिश दर्ज हुई। सुबह 8.30 बजे तक सबसे अधिक बारिश रिज में 72.4 मिमी दर्ज की गई। जबकि लोदी रोड इलाके में सुबह 025.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिल्ली में बारिश से लोग परेशान - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने बुधवार को भी दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की से तेज बारिश की संभावना जताई है। जबकि 22 अगस्त से 24 अगस्त तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें