फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर पर आज से मेहरबान रहेंगे बादल, शनिवार तक रोज होगी बारिश, मौसम होगा सुहाना

Tue, 23 Jul 2019 12:55 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली एनसीआर का मौसम - फोटो : Amar Ujala
रविवार को हुई हल्की बारिश के बाद कुछ देर के लिए दिल्ली एनसीआर का मौसम सुहाना जरूर हुआ, लेकिन सोमवार को फिर से उमस बढ़ गई। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी मंगलवार को दिल्ली एनसीआर में काले बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही बिजली और गरज के साथ हल्की बारिश भी होगी।
 
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली एनसीआर का मौसम - फोटो : Amar Ujala
सोमवार को दिनभर भारी उमस, तेज धूप और गर्मी से परेशान लोग टकटकी लगाए आसमान की तरफ ताकते रहे। लोगों को उम्मीद थी कि बादल बरसेंगे, लेकिन दिन भर सूरज चमकता रहा। हालांकि कुछ देर के लिए बादलों ने भी आंख मिचौली की, लेकिन ज्यादातर जगहों से बिना बरसे ही लौट गए। कुछ दिनों तक लगातार सुहाने मौसम का आनंद उठाने के बाद लोगों को सोमवार की उमस ज्यादा परेशान कर रही थी। 
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली एनसीआर का मौसम - फोटो : Amar Ujala
हालांकि पूर्वी दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली और आउटर दिल्ली के कुछ हिस्सों में सोमवार को छिटपुट वर्षा हुई, मगर इससे मौसम में कोई बदलाव नहीं आया। सोमवार को न्यूनतम तापमान जहां 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री तक पहुंच गया।
 

4 of 5
दिल्ली एनसीआर का मौसम - फोटो : Amar Ujala
मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली एनसीआर का मौसम - फोटो : Amar Ujala
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि इस सप्ताह बुधवार से लेकर शनिवार तक दिल्ली एनसीआर के कई ईलाकों में सामान्य बारिश होगी। इसकी शुरूआत मंगलवार को ही हल्की बारिश के साथ हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें