सोशल मीडिया पर चल रहे #SareeTwitter ट्रेंड का खुमार उतरने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर जहां इसमें बड़ी-बड़ी हस्तियों ने अपनी पोस्ट डाली, वहीं देश के राजनेता भी इसमें पीछे नहीं है। इसमें एक नया नाम जुड़ गया है मेनका गांधी का। हालांकि उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट के साथ #SareeTwitter हैशटैग नहीं डाला है लेकिन उनके ताजा पोस्ट से यही समझा जा रहा है कि उनका यह पोस्ट इसी ट्रेंड के अंतर्गत डाला गया है।
मेनका गांधी का यह पोस्ट इसलिए भी खास है क्योंकि यह देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से जुड़ा हुआ है। हालांकि बाद में न जाने क्यों उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दिया। लेकिन स्क्रीन शॉट के इस दौर में यह पोस्ट डिलीट होने से पहले कई लोगों तक पहुंच चुका था। आगे जानिए क्या है पूरा मामला...