फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग का खौफनाक कदम: मां और बहन की पिटाई करता था बाप...बेटे ने ऐसे छीनी जिंदगी, प्लान से पुलिस भी चौंकी

Wed, 16 Nov 2022 09:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Delhi Murder Case - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के सुभाष प्लेस इलाके में मां और बहन की लगातार पिटाई करने वाले पिता की हत्या करवा दी। शराब पीने के आदी पिता की हरकत से नाबालिग काफी परेशान था। उसने अपने मकान मालिक से मिलकर वारदात की साजिश रची। मकान मालिक ने दो हमलावरों को मृतक के घर भेजा, जिसने नाबालिग के पिता की बेसबाल के बैट से पिटाई कर दी। 

जिससे उनकी मौत हो गई। जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे से मिले सुराग के बाद पुलिस ने नाबालिग से कड़ाई से पूछताछ की। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया, वहीं उसके मकान मालिक और हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 10
फाइल फोटो
आरोपी मकान मालिक की पहचान शकूरपुर निवासी जितेश गुप्ता और दो हमलावरों की पहचान आदित्य और नितिन के रूप में हुई है। जबकि नाबालिग की उम्र 17 साल है। सोमवार सुबह 11.55 बजे पुलिस सुभाष प्लेस इलाके में एक व्यक्ति की हत्या किए जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के दौरान पाया कि उसकी पीट-पीट कर हत्या की गई है। 

 
विज्ञापन

3 of 10
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
50 साल के मृतक मूलत: चमौली उत्तराखंड के रहने वाले थे और सेना के सेवानिवृत जवान थे। मौके पर मौजूद जवान की पत्नी ने बताया कि मृतक शराब पीने के आदी थे। तीन दिन पहले घरेलू कलह व मारपीट करने पर वह अपने बच्चों के साथ पति को छोड़कर देवर के घर चली गई थी। 

 

4 of 10
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सुबह दस बजे वापस घर पहुंचने पर पति को मृत अवस्था में पाया। पुलिस ने आस पास के लोगों से पूछताछ की, जिसमें लोगों ने बताया कि तीन दिन से मृतक अपने घर में अकेले रह रहे थे। सुभाष प्लेस थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
 
विज्ञापन

5 of 10
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जिले की स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरे की छानबीन की। घर के बाहर निकलने वाले गेट के कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रविवार रात साढ़े 11 बजे दो संदिग्धों को मृतक के घर से बाहर निकलते देखा गया। 
 
विज्ञापन

6 of 10
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
साथ ही एक युवक को सड़क पर देखा गया। संदिग्धों की पहचान के लिए मृतक के परिजनों से पूछताछ की गई। मृतक के नाबालिग बेटे की संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस को शक हुआ। उसकी कद काठी फुटेज में दिख रहे एक संदिग्ध से मिलती-जुलती पाई गई। पूछताछ में वह लगातार बयान बदल रहा था। 

 
विज्ञापन

7 of 10
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसके पिता शराब पीने के आदी थे। उसकी मां और बहन घरेलू सहायिका बनकर घर का खर्चा चला रही थी। पिता शराब खरीदने के लिए पैसे के लिए उन्हें परेशान करते थे। मना करने पर उनकी पिटाई कर देते थे। तीन चार दिन पहले रात के समय पिता ने उनकी पिटाई कर दी थी। अगले दिन सुबह वह उसकी मां और बहन पिता को अकेले छोड़कर अपने चाचा के घर चले गए थे।
 

8 of 10
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
पिता की हत्या नहीं बल्कि पिटाई कर समझाना था मकसद
नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि उनका मकसद पिता की हत्या करना नहीं था, बल्कि पिटाई कर उन्हें समझाना था। उसने कहा कि 13 नवंबर की शाम वह अपने मकान मालिक जितेश गुप्ता के पास गया और अपने पिता की हरकत के बारे में बताया। उसने अपने मकान मालिक से पिता के उत्पीड़न से बचाव का तरीका सोचने के लिए कहा। 

 

9 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
जितेश ने नितिन और आदित्य को बुलाया और नाबालिग की मदद करने के लिए कहा। मकान मालिक ने उन्हें बेसबाल का बैट और एक डंडा दिया और नाबालिग के पिता की पिटाई कर उसे समझाने के लिए कहा। उसने बताया कि रात करीब 11.30 बजे वह आदित्य और नितिन के साथ अपने घर गया। 

 
विज्ञापन

10 of 10
फाइल फोटो - फोटो : Social media
जहां वह बाहर खड़ा रहा। जबकि दोनों घर के अंदर गए। नाबालिग के पिता नशे की हालत में चारपाई पर पड़े थे। उन्होंने बेसबॉल बैट और डंडे से उनकी पिटाई करनी शुरू की तो वे दोनों से भिड़ गए। इस दौरान उनके सिर और नाक पर चोट लगी और खून निकलने लगा। वह बिस्तर से नीचे गिर गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें