राजधानी दिल्ली के मुंडका इलाके की इमारत में शुक्रवार शाम को लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। शनिवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान रेस्क्यू टीम को दूसरी मंजिल से शवों के कुछ अवशेष बरामद हुए। इस आधार पर माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। शनिवार को 27 मृतकों में से 9 लोगों की पहचान हो गई। जबकि बाकी की पहचान के लिए उनके डीएनए सैंपल लिये जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के बाद कुल 31 लोगों के गायब होने की खबर मिली है। इसी आधार पर मृतकों की संख्या बढ़ने की बात की जा रही है। आग में 12 लोग झुलसकर जख्मी हुए हैं। वहीं, मुंडका इलाके की घटना ने कई अपनों को हमेशा के लिए जुदा कर दिया है। वहीं, कई परिजन अभी भी अपनों की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 8
बिलखते हुए दृष्टि का मंगेतर अमन
- फोटो : अमर उजाला
इस कड़ी में एक जोड़ा ऐसा भी है, जिनकी शादी पांच महीने बाद होने वाली थी, लेकिन अनहोनी ने मंगेतर को बंधन में बंधने से पहले ही अलग कर दिया। अमन और दृष्टि की बीते वर्ष मार्च में सगाई हुई थी और इस साल नवंबर में शादी होने वाली थी।
विज्ञापन
3 of 8
बिलखते हुए दृष्टि का मंगेतर अमन
- फोटो : अमर उजाला
दृष्टि बीते दो साल से इमारत में काम कर रही थी और अमन लुधियाना में मोबाइल की दुकान पर काम करता है। 12वीं कक्षा तक पढ़ी हुई दृष्टि शुरुआत से ही परिवार की जिम्मेदारी को लेकर सजग थी। यही वजह है कि पिता का साया उठने के बाद दो भाइयों के साथ घर की जिम्मेदारी उठाने के लिए काम करती थी।
4 of 8
बिलखते हुए दृष्टि का मंगेतर अमन
- फोटो : अमर उजाला
अमन के परिजनों ने बताया कि शादी को लेकर तैयारियां चल रही थीं, लेकिन किसी को नहीं पता था कि अमन का घर बसने से पहले ही उजड़ जाएगा। परिजनों ने बताया कि शव बुरी तरह जल गया था, इस वजह से पहचान में नहीं आ रहे था।
विज्ञापन
5 of 8
बिलखते हुए दृष्टि का मंगेतर अमन
- फोटो : अमर उजाला
दृष्टि के हाथ में पहनी हुई अंगूठी और सफेद पैंट से मृतक की पहचान हो सकी। घटना के बाद से अमन का रो-रोकर बुरा हाल है, वह इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं कि आग ने दृष्टि को उनसे छीन लिया है।
विज्ञापन
6 of 8
घटनास्थल पर पहुंचे सीएम केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख व घायलों को 50 हजार देगी दिल्ली सरकार
दिल्ली सरकार मुंडका घटना में मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये व घायलों को 50-50 हजार रुपये देगी। साथ ही घटना के न्यायिक जांच के आदेश भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को घटना स्थल का दौरा किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन भी उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
7 of 8
Delhi Mundka Fire
- फोटो : अमर उजाला
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हादसा बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला है। इसकी न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हादसे के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जांच के नतीजे आने पर पता चलेगा कि घटना के पीछे अधिकारी या एजेंसी में से कौन जिम्मेदार है। केजरीवाल ने कहा कि गुमशुदा की रिपोर्ट करने वाले लोगों की मदद के लिए हेल्प डेस्क लगाया है। इमारत में लगी आग बहुत ही भीषण थी।
कई शव इतने क्षत-विक्षत हो गए हैं कि अभी तक उनकी पहचान भी नहीं हो पाई है। डीएनए आदि की जांच पूरी होने के बाद ही मृतकों की वास्तविक संख्या का पता चल सकेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की तरफ से पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद करने और घायलों को बेहतर इलाज देने का आश्वासन दिया।