फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Mundka Fire: कोई मुझे सोनम से मिला दो, मैं एक बार उसे सीने से लगाना चाहती हूं...लाशों के ढेर में बेटी को कैसे पहचानूं?

Sun, 15 May 2022 09:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Delhi Mundka Fire - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली के मुंडका इलाके में शुक्रवार शाम इमारत में लगी आग में शवों के अवशेष मिलने से मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। अब तक 27 मृतकों में आठ की ही पहचान हो पाई है। दिनभर लोग हाथ में अपनों की तस्वीर लिए इधर-उधर भटकते रहे। रोते-बिलखते परिजनों की अपनों के इंतजार में आंखें पथरा गईं। शवों की शिनाख्त के लिए डीएनए सैंपल लिए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है, हादसे के बाद 31 लोग लापता हैं। इनमें कंपनी संचालक के पिता अमरनाथ भी शामिल हैं। वहीं, फोरेंसिक की दो टीमों ने शनिवार को मुंडका में घटनास्थल पर जांच की।  इस बीच, पुलिस ने सीसीटीवी और वाईफाई राउटर बनाने वाली कंपनी के संचालक भाइयों हरीश गोयल (48) और वरुण गोयल (38) को गिरफ्तार कर लिया है। इमारत की मालकिन सुशीला लाकड़ा, पुत्र मनीष लाकड़ा और पुत्रवधू सुनीता पर भी केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन

2 of 6
Delhi Mundka Fire - फोटो : अमर उजाला
बिल्डिंग को अवैध रूप से बनाया गया था, इसलिए वहां आग से बचाव के भी कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि लाल डोरे में बनी इस इमारत में व्यावसायिक गतिविधियों के लिए दिल्ली नगर निगम की ओर से कोई लाइसेंस भी जारी नहीं किया गया था।

 
विज्ञापन

3 of 6
Delhi Mundka Fire - फोटो : अमर उजाला
मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
दिल्ली सरकार ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। घटनास्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने का एलान किया। 

4 of 6
Delhi Mundka Fire - फोटो : अमर उजाला
कूलिंग ऑपरेशन के बाद भी इमारत गर्म
इमारत का तापमान इतना ज्यादा था कि दमकलकर्मियों द्वारा कूलिंग ऑपरेशन किए जाने के बाद भी पुलिस व जांच टीम को अंदर जाने में बहुत परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

5 of 6
बिलखते हुए मृतक सोनम की मां - फोटो : अमर उजाला
लाशों के ढेर में बेटी को कैसे पहचानूं...
कोरोना ने पहले पति को छीन लिया, अब बेटी मुझसे दूर है। मैंने किसी का क्या बिगाड़ा है? कोई सोनम से मिला दो, मैं एक बार उसे सीने से लगाना चाहती हूं, यह कहते हुए सुनीता बेहोश हो गई। लेकिन डॉक्टर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। मुंडका के प्रेमनगर निवासी सुनीता ने बताया, परिवार में बड़ी बेटी सोनम व एक छोटी बेटी और एक बेटा है। बेटी सुबह फैक्टरी पहुंच गई थी। जल्दी आने का कहकर गई थी। मॉर्चरी में लाशों का ढेर लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिलखते हुए मृतक सोनम की मां - फोटो : पीटीआई
डॉक्टर शवों में पहचान करने के लिए कह रहे हैं, सभी शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि कुछ भी पहचान में नहीं आ रहा है। सभी एक जैसे दिख रहे हैं। बेटी की तलाश कैसे करूं। सुनीता ने कहा, बीते वर्ष ही मेरे पति को कोरोना ने निगल लिया था, जिसके बाद बेटी घर की जिम्मेदारी निभा रही थी, लेकिन अब आग ने मेरे सहारे को भी मुझसे दूर कर दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें