फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम हुआ कूल-कूल: प्री मानसूनी बारिश से भीगी दिल्ली, आज के लिए यलो अलर्ट जारी, जानें कब तक दस्तक देगा मानसून

Wed, 18 Jun 2025 04:32 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने 17 व 18 जून के लिए बारिश व आंधी का यलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन मंगलवार को यह अलर्ट रेड अलर्ट में बदल गया। इस कारण से कई इलाकों में तेज बारिश व ओले गिरे। विभाग ने 18 जून के लिए भी बारिश व आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
1 of 6
बारिश के बीच कर्तव्य पथ पर घूमते लोग। - फोटो : जी पाल
प्री-मानसूनी बारिश से दिल्ली भीग गई है। झमाझम बारिश ने ना केवल चिलचिलाती गर्मी से राहत दी है बल्कि मौसम को भी सुहावना बना दिया है। मंगलवार दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और मौसम का मिजाज बदल गया। दिन में घना अंधेरा छाया और करीब तीन बजे के बाद झमाझम बारिश होने लगी। रुक-रुक कर यह बारिश देर शाम तक जारी रही। दिल्ली में शाम 5:30 बजे तक 10.4 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि पालम इलाके में सर्वाधिक 37.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। आयानगर में 22.8 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन

2 of 6
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला
अब मानसून एक्सप्रेस के अगले सप्ताह तक दिल्ली पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने 17 व 18 जून के लिए बारिश व आंधी का यलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन मंगलवार को यह अलर्ट रेड अलर्ट में बदल गया। इस कारण से कई इलाकों में तेज बारिश व ओले गिरे। दोपहर बाद तेज बारिश शुरू हो गई जो कि रुक-रुक कर देर शाम तक जारी रही। हालांकि इस बारिश से तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई। 
विज्ञापन

3 of 6
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार पालम में तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और लोदी रोड में 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने 18 जून के लिए भी बारिश व आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं उसके बाद भी 23 जून तक हल्की बारिश व हवाओं का दौर जारी रहेगा। इससे मौसम सुहावना बना रहेगा। इस दौरान तापमान 33 से 37 डिग्री के बीच ही रहने का अनुमान है। 

4 of 6
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला
इस तरह से अगले सप्ताह की शुरूआत तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक पहुंच सकती है। इससे तेज गर्मी से भी राहत मिलेगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। 
विज्ञापन

5 of 6
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला
जून के अंतिम सप्ताह तक मानसून की एंट्री हो सकती है
दिल्ली में अमूमन मानसून 27 से 30 जून के आसपास पहुंचता है। बीते साल 28 जून और वर्ष 2023 में 26 जून को मानसून एक्सप्रेस पहुंची थी। जबकि वर्ष 2021 में 13 जुलाई तक मानसून आया था। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दक्षिण पश्चिम मानसून 19 से 25 जून के बीच दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत के हिस्सों तक पहुंच सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला
आज का तापमान
अधिकतम तापमान: 36.2 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान: 28.0 डिग्री सेल्सियस

18 जून को सूर्यास्त: शाम 7:22 मिनट

19 जून को सूर्योदय: सुबह 5:24 मिनट

यह भी पढ़ें- ठगी का नया पैंतरा: कोरोना में हुआ घाटा तो स्कूल संचालक बन गया साइबर ठग, दिल्ली पुलिस ने राजस्थान से ऐसे दबोचा

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें