फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड लाइन, वॉयलेट लाइन, ग्रीन लाइन पर 172 दिन बाद मेट्रो सेवा शुरू, आज चार घंटे में 47600 यात्रियों ने किया सफर

Thu, 10 Sep 2020 05:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
delhi metro - फोटो : जी पाल
कोविड-19 महामारी की वजह से 172 दिन तक सेवा बंद रहने के बाद दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन, वॉयलेट लाइन और ग्रीन लाइन पर गुरुवार को सेवा बहाल कर दी गई। येलो लाइन और रैपिड मेट्रो लाइन पर सबसे पहले सोमवार को सेवा बहाल हुई। इसके बाद ब्लू लाइन और पिंक लाइन पर बुधवार को सेवा बहाल कर दी गई गई। अधिकतर लाइनों पर मेट्रो सेवा बहाल होने से अब यात्रियों की संख्या भी बढ़ गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने जानकारी दी है कि ज्यादातर मेट्रो लाइनों पर उपलब्ध सेवाओं के साथ आज सुबह 7 से 11 बजे और शाम 4 से 7:30 बजे के बीच कुल 84,841 लोगों ने मेट्रो में यात्रा की। कई जगह आज सोशल डिस्टेंसिंग के नियम तार-तार होते हुए भी देखे गए, हालांकि अधिकतर जगहों पर इसका पालन सख्ती से हो रहा है। देखें तस्वीरें और पढ़ें क्या है लोगों का कहना...
विज्ञापन

2 of 7
delhi metro - फोटो : पीटीआई
इन तीन लाइनों पर गुरुवार को सेवा बहाल होने के बाद डीएमआरसी ने ट्वीट किया, 'अब दिल्ली मेट्रो की सात लाइनों पर सेव बहाल है! सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करने और हमें अच्छी सेवा का प्रबंध करने में सहयोग करने के लिए यात्रियों का धन्यवाद।'
विज्ञापन

3 of 7
delhi metro - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने बताया कि रेड लाइन, वॉयलेट लाइन और ग्रीन लाइन पर सुबह सात बजे सेवा बहाल हो गई। सोमवार को दिल्ली मेट्रो ने येलो लाइन पर आंशिक रूप से सेवा बहाल की थी। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर 22 मार्च को मेट्रो सेवा बंद कर दी गई थी।

4 of 7
delhi metro - फोटो : पीटीआई
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश में चरणबद्ध तरीके से मेट्रो सेवाएं बहाल करने के लिए हाल ही में दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसके बाद डीएमआरसी ने कहा था कि वह सात से 12 सितंबर के बीच, तीन चरणों में सेवाएं बहाल करेगी। पहले चरण में येलो लाइन या लाइन 2 और रैपिड मेट्रो का परिचालन सीमित सेवा घंटों के हिसाब से शुरू किया गया।
विज्ञापन

5 of 7
delhi metro - फोटो : जी पाल
पहले चरण में इन लाइनों पर ट्रेनें सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक और शाम चार बजे से रात आठ बजे तक चल रही। बुधवार को ब्लू लाइन और पिंक लाइन पर भी इसी समय सारिणी के अनुसार सेवा बहाल हुई।
विज्ञापन

6 of 7
delhi metro - फोटो : कुमार संजय
डीएमआरसी ने एक बयान में बताया कि कई लाइनों - येलो, ब्लू और पिंक लाइन - पर सेवा बहाल होने के बाद बुधवार रात आठ बजे तक 53,400 यात्रियों ने यात्रा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
delhi metro - फोटो : कुमार संजय
दिल्ली में मेट्रो नेटवर्क को 22 मार्च से पहले जैसी स्थिति में लाने की योजना 12 सितंबर से है। महामारी के मद्देनजर यात्रियों को यात्रा के दौरान सामाजिक दूरी के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। ट्रेन कोच के भीतर और स्टेशन परिसर में मास्क पहनना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें