171 दिनों की लंबी प्रतीक्षा के बाद मेट्रो जब वापस पटरी पर दौड़ी तो दिल्ली का नजारा देखने लायक था। ऐसा लगा जैसे महीनों से शिथिल पड़ी दिल्ली में मेट्रो के दौड़ने से नई जान आ गई हो। हालांकि मेट्रो में पहले की तरह खचाखच भीड़ तो नहीं दिखी लेकिन इसके चलने के दिल्लीवासियों ने राहत की सांस जरूर ली है। डीएमआरसी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आज शुरूआती चार घंटों में येलो, ब्लू और पिंक लाइन में करीब 33000 यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन
2 of 5
दिल्ली मेट्रो
- फोटो : PTI
लोग धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी किए गए दिशानिर्देशों के साथ पहले की तरह बाहर निकलने लगे हैं। कई गतिविधियां को महीनों से ठप पड़ी हुई थीं, वो फिर से शुरू हो गईं हैं। ऐसे में लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामने करना पड़ रहा था। मेट्रो सेवाएं शुरू होने से सार्वजनिक साधनों का प्रयोग करने वालों को बड़ा आराम मिला है।
विज्ञापन
3 of 5
दिल्ली मेट्रो
- फोटो : PTI
मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग मेट्रो से सफर करके कुतुब मीनार देखने पहुंचे थे। दोपहर करीब दो बजे तक वहां 250 से अधिक लोग पहुंच चुके थे। लगभग दो दिन पहले इतने लोग पूरे दिनभर में वहां गए थे। बातचीत के दौरान वहां के एक कर्मचारी ने बताया था कि सप्ताह के अंत तक यह संख्या और बढ़ जाएगी।
4 of 5
दिल्ली मेट्रो
- फोटो : PTI
हालांकि मेट्रो स्टेशन और ट्रेन के अंदर का माहौल पहले जैसे बिल्कुल भी नहीं है। डीएमआरसी के साथ साथ यात्री भी सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कर रहे हैं। लोग पहले की तरह एक दूसरे से सटकर नहीं बैठ रहे हैं। न ही मेट्रो के अंदर आपको भीड़ में धक्का-मुक्की होती नजर आएगी। इसके पीछे कोरोना से सावधानी और यात्रियों की कम संख्या, दोनों ही कारण हैं।
दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन की सेवाएं सोमवार से ही बहाल कर दी गईं थीं। इसके बाद मंगलवार को ब्लू और पिंक लाइन की सेवाएं भी शुरू कर दी गईं। मालूम हो कि बीते 22 मार्च से ही मेट्रो संचालन पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ था। अब एक बार फिर मेट्रो में यात्रा करके यात्री खुश नजर आ रहे हैं।