दिल्ली मेट्रो में यात्रा करना बुधवार से महंगा हो जाएगा। अब न्यूनतम किराया 10 रुपये होगा, जबकि अधिकतम 50 रुपये चुकाने होंगे। मेट्रो का कहना है अक्टूबर 2017 में किराए में फिर वृद्धि होगी। तब अधिकतम किराया 50 से बढ़कर 60 रुपये हो जाएगा। आगे पढिए कब मिलेगी छूट...
विज्ञापन
2 of 10
DELHI METRO
हालांकि छुट्टी वाले दिनों और गैर व्यस्त समय में यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए मेट्रो ने किराये में विशेष छूट का प्रावधान किया है। स्मार्ट कार्ड धारकों को पहले से मिल रही छूट जारी रहेगी।
विज्ञापन
3 of 10
DELHI METRO
सोमवार को डीएमआरसी ने किराया निर्धारण समिति की सिफारिशों को मंजूरी दे दी। इससे पहले किराये में वृद्धि आठ साल पहले की गई थी। मेट्रो ने रविवार, तीन राष्ट्रीय अवकाश (गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती) को किराये में विशेष छूट देगी।
4 of 10
DELHI METRO
अब सोमवार से शनिवार तक 0 से 12 किमी तक सफर करने वाले को 10 से 20 रुपये तक किराया देना होगा, जबकि रविवार और तीन राष्ट्रीय अवकाश को इतनी ही दूरी के लिए 10 रुपये चुकाने होंगे। इसी तरह अधिकतम 50 रुपये की जगह 40 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
5 of 10
delhi metro
गैर व्यस्त समय में यात्रा करने पर सभी श्रेणी में किराये में 10 फीसदी की छूट मिलेगी। स्मार्ट कार्ड धारकों को पहले से मिल रही 10 फीसदी छूट जारी रहेगी। यानी ऑफ पीक आवर्स में मेट्रो कार्ड धारक को यह छूट 20 फीसदी हो जाएगी। मेट्रो के कार्यकारी निदेशक (वित्त) के.के. सभरवाल ने कहा कि मेट्रो के खर्चे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। परिचालन खर्च के अलावा मरम्मत समेत अन्य दायित्व हैं।
विज्ञापन
6 of 10
DELHI METRO
अब किराये के सिर्फ छह स्लैब
डीएमआरसी ने किराया स्लैब में बड़ा बदलाव किया है। पहले किराया 15 स्लैब में था। अब इसे घटाकर छह कर दिया गया है। आखिरी तीन स्लैब वाले, 12 किलोमीटर से 32 किलोमीटर के ऊपर तक सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर सबसे ज्यादा फर्क पड़ेगा।
विज्ञापन
7 of 10
delhi metro
मेट्रो किराया चार्ट:
किमी पुराना किराया नया किराया अक्तूबर में
0-2 8 10 10
2-5 11 15 20
5-12 15 20 30
12-21 21 30 40
21-32 26 40 50
32 से ज्यादा 26-30 50 60
8 of 10
delhi metro
रविवार व राष्ट्रीय अवकाश वाले दिन किराया
किमी नया किराया छूट के बाद किराया
0-2 10 10
2-5 15 10
5-12 20 10
12-21 30 20
21-32 40 30
32 से ज्यादा 50 40
9 of 10
दिवाली जवानों को समर्पित
- फोटो : अमर उजाला
एयरपोर्ट लाइन का किराया नहीं बढ़ा
एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के किराये में कोई वृद्धि नहीं की गई है। हालांकि टूरिस्ट मेट्रो कॉर्ड की दरें बढ़ा दी गई हैं। वर्तमान में एक दिन का मेट्रो टूरिस्ट कॉर्ड 150 रुपये का होता है जो 200 रुपये का हो जाएगा। वहीं तीन दिन का टूरिस्ट मेट्रो कार्ड जो अभी 300 का है वह बुधवार से 500 रुपये का हो जाएगा। हालांकि इसमें 50 रुपये सुरक्षा राशि होगी।
क्या है ऑफ पीक आवर
मेट्रो बोर्ड के अनुसार परिचालन शुरू होने से सुबह 8 बजे तक, दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक और रात को 9 बजे से सेवा समापन तक को ऑफ पीक आवर माना गया है। इस दौरान अगर स्मार्ट कार्ड या टोकन यूजर मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करते हैं और निकलते हैं तो इसे ऑफ पीक आवर में यात्रा माना जाएगा। यह सोमवार से शनिवार के बीच होगा। मेट्रो का कहना है कि अभी हमारे पास पीक आवर्स और नान पीक आवर्स में यात्रियों का औसत 50-50 फीसदी है। मगर इससे ऑफ पीक आवर्स में यात्री बढ़ेंगे।