दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे कपिल मिश्रा को मंत्रीपद से बर्खास्त किए जाने के बाद रविवार को उन्होंने केजरीवाल पर एक बहुत बड़ा आरोप लगाया है। कपिल ने अपने आरोप में सीधे तौर पर केजरीवाल को 2 करोड़ रुपए के घूस लेने की बात कही है।
विज्ञापन
2 of 5
kapil mishra
- फोटो : अमर उजाला
इसकी शिकायत वो रविवार को ही दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल को कर चुके हैं। जिसपर कार्रवाई करते हुए सोमवार को एलजी ने इस मामले की जांच उस अफसर को सौंप दी है जो कई मामलों में केजरीवाल के निशाने पर रह चुका है।
विज्ञापन
3 of 5
kapil mishra
- फोटो : अमर उजाला
इस अधिकारी पर केजरीवाल ने कई तरह के आरोप लगाए हैं और उनकी इस अफसर से कभी नहीं बनी है। यहां तक कि केजरीवाल ने इस अफसर को भाजपा का एजेंट भी बताया है जो केंद्र सरकार के इशारे पर काम करता है।
4 of 5
kapil mishra
- फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल इस अफसर को इतिहास का सबसे भ्रष्ट अफसर भी बता चुके हैं। आम आदमी पार्टी और इस अफसर का शुरु से ही छत्तीस का आंकड़ा रहा है। यही नहीं इस अफसर के बारे में खुद कपिल मिश्रा भी मंत्री पद से हटाए जाने से पहले तक भ्रष्ट होने और केंद्र के दबाव में काम करने का आरोप लगाते रहे हैं।
हम बता दें कि केजरीवाल के 2 करोड़ के घूसकांड की जांच का मामला एलजी ने एसीबी को सौंप दिया है और एसीबी प्रमुख हैं मुकेश कुमार मीणा। मुकेश मीणा ही वह अधिकारी हैं जिनसे केजरीवाल की कभी नहीं पटी। अब वही मीणा केजरीवाल के घूसकांड की जांच करेंगे।