दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में पिछले महीने हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जहांगीरपुरी दंगों की साजिश रचने के आरोपी जहांगीरपुरी से बाहर भी दिल्ली में दंगा करवाना चाहते थे। इसके लिए उत्तरी दिल्ली में एक जगह पर भारी संख्या में लोग एकत्रित कर लिए गए थे मगर पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपी आगे कुछ नहीं कर पाए। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जहांगीरपुरी हिंसा के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभी तक तीन नाबालिग समेत 37 लोग पकड़े जा चुके हैं। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अंसार के साथ जहांगीरपुरी हिंसा के मुख्य आरोपी तबरेज आलम की राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं थीं। वह कांग्रेस पार्टी का नेता था और कांग्रेस के बैनर पर दिल्ली नगर निगम के चुनाव लड़ना चाहता था। वह अंसार के साथ जहांगीरपुरी के लिए भोले भाले लोगों को भड़काता रहता था।
विज्ञापन
2 of 7
Delhi Jahangirpuri Violence
- फोटो : अमर उजाला
वह जहांगीरपुरी में अंसार के साथ ही रहता था। अंसार इलाके के लोगों को धमकाकर उनसे उगाही करता था। वह लोगों को उनके अवैध निर्माण व अवैध गतिविधियों को बंद कराने के नाम पर धमकाता था। अंसार व तबरेज आलम दोनों ही स्थानीय नेता थे।
विज्ञापन
3 of 7
Delhi Jahangirpuri Violence
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंसार व तबरेज ने इलाके के करीब दस लोगों के साथ जहांगीरपुरी हिंसा की साजिश रची थी। ये लोग चाहते थे कि सी-ब्लाक, जहांगीरपुरी होकर शोभा यात्रा न निकले। इसके लिए इन्होंने पूरी तैयारी कर ली थी। साथ ही जहांगीरपुरी से बाहर भी हिंसा करने की साजिश थी।
4 of 7
Jahangirpuri Violence
- फोटो : अमर उजाला
एक आरोपी के पिता की दंगों के समय उत्तरी दिल्ली में सदर बाजार के पास मौत हो गई थी। पिता की मौत का बहाना कर करीब 500 लोगों को एकत्रित कर लिया गया था। बताया जा रहा है कि समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया था।
विज्ञापन
5 of 7
जहांगीरपुरी बवाल
- फोटो : अमर उजाला
अपराध शाखा के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बुधवार को जहांगीरीपुरी हिंसा के एक आरोपी अब्दुल(25) को गिरफ्तार किया गया है। अब्दुल को जहांगीरपुरी से गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान सीसीटीवी फुटेज से हुई है और आरोपी अपने घर से फरार था। आरोपी अब्दुल ने जहांगीरपुरी दंगों में सक्रिय भूमिका निभाई थी। बताया जा रहा है कि जहांगीरपुरी हिंसा में अब ज्यादातर आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
6 of 7
जहांगीरपुरी बवाल
- फोटो : अमर उजाला
एहतियातन गिरफ्तार...
दिल्ली पुलिस ने उत्तर पश्चिमी दिल्ली के महेंद्र पार्क इलाके में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो कथित तौर पर कुछ किशोरों द्वारा की गई शरारतों को धार्मिक रंग देने की कोशिश कर रहा था।