फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहांगीरपुर बवाल: उपद्रवियों की तलाश में वैज्ञानिक सुबूत जुटा रही पुलिस, वीडियो और फोटो के अलावा इस तकनीक का लेगा सहारा

Mon, 18 Apr 2022 11:55 AM IST
शाहरुख खान शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Delhi Jahangirpuri Violence - फोटो : अमर उजाला
जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार हुई हिंसा के बाद केंद्रीय गृहमंत्रालय ने उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। यहीं वजह है कि हालात काबू में करने के बाद पुलिस दंगाईयों की धरपकड़ में जुट गई। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा की जांच की तरह ही जहांगीरपुरी मामले की भी जांच की जाएगी। इसके लिए पुलिस ने वैज्ञानिक सबूत जुटाना भी शुरू कर दिए गए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के अलावा, मोबाइल से बनाए गए वीडियो, फोटो, मोबाइल डंप डाटा समेत दूसरे साइंटिफिक एविडेंस जुटा रही है। इसके बाद आरोपियों की पहचान के लिए फेस रिकॉग्निशन तकनीक का सहारा लिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि अब तक हुई गिरफ्तारी वीडियो एविडेंस के आधार पर ही हुई हैं। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जहांगीरपुरी हिंसा के पीछे चाहे किसी भी साजिश हो उसको छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस की अलग-अलग टीमें इसके लिए सबूत जुटा रही हैं।
 
विज्ञापन

2 of 8
Delhi Jahangirpuri Violence - फोटो : अमर उजाला
लोकल पुलिस के अलावा जिले के स्पेशल स्टाफ, एएटीएस और स्पेशल सेल व क्राइम ब्रांच की टीमें साक्ष्य जुटाने में लगी हैं। अधिकारी ने बताया कि बवाल के दौरान देखा कि गया कि दोनों ओर से पथराव करने के अलावा बोतले फेंकी गई। कुछ शरारती तत्वों ने गोली बारी भी की। 

 
विज्ञापन

3 of 8
Jahangirpuri Violence - फोटो : अमर उजाला
यह लोग वीडियो ओर सीसीटीवी में कैद हुए। पुलिस इनको सलाखों के पीछे पहुंचाने का हर संभव प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चेहरा पहचानने की तकनीक के जरिये आरोपियों की पहचान कर उन तक पहुंचा जाएगा। 

4 of 8
Delhi Jahangirpuri Violence - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा आरोपियों को सजा दिलवाने में यह वैज्ञानिक तकनीक बेहद अहम रोल अदा करेगी। इसके अलावा डंप डाट के आधार पर कौन-कौन लोग हिंसा के समय मौके पर थे, उनका भी पता किया जाएगा।
 
विज्ञापन

5 of 8
Delhi Jahangirpuri Violence - फोटो : अमर उजाला
संवदेनशील इलाकों में ड्रोन से रखी जा रही है नजर 
शनिवार शाम को जहांगीरपुरी में हिंसा के बाद रविवार को दिल्ली का माहौल तो शांत रहा। मगर दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड़ पर थी। संवेदनशील जगहों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही थी। ड्रोन के जरिए छतों पर विशेष नजर रखी जा रही थी। दिल्ली पुलिस के कई जिलों में धार्मिक स्थलों के पास सुरक्षा को कड़ा करने और विशेष नजर रखने की हिदायतें दी गई थी। 

 
विज्ञापन

6 of 8
Delhi Jahangirpuri Violence - फोटो : अमर उजाला
जहांगीरपुरी में शोभा यात्रा पर पथराव के बाद भड़की हिंसा के बाद दिल्ली का माहौल रविवार को शांतिपूर्ण रहा है। हालांकि दिल्ली में तनाव का माहौल जरूर था। ऐसे में दिल्ली कहीं पर भी सुरक्षा व्यवस्था में कोर-कसर नहीं छोडना चहाती थी। दिल्ली में शनिवार रात से संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया। रविवार को इस सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया था। 

 
विज्ञापन

7 of 8
Delhi Jahangirpuri Violence - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस जगह-जगह यानि अति संवेदनशील जगहों पर असौला, जामिया नगर, सीमा पुरी, जगतपुरी, जेएनयू व उत्तर-पूर्व में हुए दिल्ली वाली जगहों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही थी। इन जगहों पर ड्रोन उड़ाकर इलाके पर नजर रखी गई थी। साथ ही ये देखा गया कि लोगों ने छत आदि जगहों पर तो पत्थर व बोतलें आदि तो एकत्रित नहीं कर रखी हैं। 

 
विज्ञापन

8 of 8
जहांगीरपुरी बवाल - फोटो : अमर उजाला
रविवार को अति संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स को लगाया गया था। दिल्ली के ज्यादातर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल मार्च कर रही थीं। लोगों को कहीं पर एक जगह एकत्रित नहीं होने दिया जा रहा था। जहां भी लोग एकत्रित होते थे पुलिस उन्हें वहां तितर-बितर कर देती थी। सीनियर पुलिस अधिकारियों ने सभी पुलिस बल को सड़कों पर रहने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें