रामनवमी पर कई राज्यों में हुए बवाल की आग शनिवार को दिल्ली भी पहुंच गई। हनुमान जयंती के मौके पर दिल्ली के जहांगीरपुरी में निकाली जा रही शोभा यात्रा पर कुछ शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। इसके बाद हालात बिगड़ गए। दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आकर पथराव करने लगे। छतों पर से शोभा यात्रा निकाल रहे लोगों पर पथराव किया गया। उपद्रवियों ने सड़क पर खड़े वाहनों के अलावा पुलिस के कुछ वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी कर दी। सूचना मिलते ही आसपास के जिलों से पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा गया। बलवे की खबर के बाद दिल्ली पुलिस के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी जहांगीरपुरी में बुला लिया गया। फिलहाल जहांगीरपुरी के अलावा राजधानी के बाकी इलाकों में तनाव का माहौल है। दिल्ली पुलिस का कहना था कि फिलहाल इलाके में हालात सामान्य बने हुए हैं।
विज्ञापन
2 of 12
Delhi Jahangirpuri Violence
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार पूरा मामला जहांगीरपुरी सी-ब्लॉक में सामने आया। शनिवार शाम हनुमान जयंती के मौके पर इलाके में विभिन्न हिन्दू संगठन शोभा यात्रा निकाल रहे थे। पैदल, बाइकों और स्कूटी सवार लोग नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस बीच कुशल सिनेमा से आगे बढ़ते ही अचानक शोभा यात्रा पर पथराव हो गया।
विज्ञापन
3 of 12
Delhi Jahangirpuri Violence
- फोटो : अमर उजाला
पत्थरबाजी होते ही वहां भगदड़ मच गई। दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। लोगों ने एक दूसरे पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। दोनों ओर से तलवारे लहराई जाने लगी। सूत्रों का यहां तक दावा है कि कुछ लोगों ने फायरिंग भी शुरू कर दी। बवाल के बीच उपद्रवियों ने सड़कों पर खड़े वाहनों को तोड़ना व आग लगाना शुरू कर दिया।
4 of 12
जहांगीरपुरी बवाल
- फोटो : अमर उजाला
इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस को खबर मिली तो उत्तर-पश्चिम जिले के तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वहां पहुंच गए। हालात देखकर बाहरी, जिला, बाहरी उत्तरी, पश्चिम और दूसरे जिलों की पुलिस के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुला लिया गया।
विज्ञापन
5 of 12
Delhi Jahangirpuri Violence
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। मौके मौजूद लोगों का कहना था कि शोभा यात्रा के दौरान कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी कि यात्रा निकाल रहे लोग सी-ब्लॉक की मस्जिद में घुस गए हैं।
विज्ञापन
6 of 12
Delhi Jahangirpuri Violence
- फोटो : अमर उजाला
इसका पता चलते ही एक समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। दूसरी ओर शोभा यात्रा निकाल रहे लोगों का कहना था कि वह शांति पूर्वक यात्रा निकाल रहे थे। अचानक उन पर पथराव हुआ और बवाल शुरू हो गया। बवाल और हंगामे में पुलिस की एक जिप्सी समेत आधा दर्जन कारों, दर्जनभर दोपहयां वाहनों, कुछ सार्वजनिक वाहनों के अलावा मकानों व दुकानों को नुकसान पहुंचाया गया।
विज्ञापन
7 of 12
Delhi Jahangirpuri Violence
- फोटो : अमर उजाला
बवाल और हमले के दौरान पुलिस के कुछ जवानों समेत करीब दर्जनभर लोग जख्मी हुए थे। फिलहाल पूरे जहांगीरपुरी इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस हालात को काबू करने का प्रयास कर रही है। इलाके में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है।
8 of 12
Delhi Jahangirpuri Violence
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि शाम करीब छह बजे शोभा यात्रा सी-ब्लॉक के कुशल सिनेमा से मंगल बाजार को जोड़ने वाली सड़क से गुजर रही थी। इस बीच पथराव होने लगा। इसके बाद हालात बिगड़ गए। दोनों तरफ से नारेबाजी होने लगी और हथियार भी लहराए गए।
9 of 12
जहांगीरपुरी बवाल
- फोटो : अमर उजाला
अचानक होने लगी पत्थरबाजी
मौके पर मौजूद नीरज कुमार ने बताया कि शाम करीब छह बजे शोभा यात्रा निकाली गई थी। सब-कुछ शांतिपूर्वक चल रहा था। कुशल सिनेमा से गुजरते वक्त अचानक पत्थरबाजी होने लगी। इससे हिंसा भड़क गई।
10 of 12
जहांगीरपुरी बवाल
- फोटो : अमर उजाला
इलाके में मछली का कारोबार करने वाले सोहन कुमार ने बताया कि शोभा यात्रा शांति पूर्वक निकल रही थी। पत्थरबाजी होने से हिंसा भड़की है। एक महिला ने बताया कि हम लोग बाजार गए थे।
11 of 12
Delhi Jahangirpuri Violence
- फोटो : अमर उजाला
वापस घर लौटे दस मिनट भी नहीं हुए थे कि दरवाजे के सामने पत्थर गिरने लगे। कुछ समझ में आता, उससे पहले नारेबाजी शुरू हो गई। हम सब सहम गए थे। पुलिस के पहुंचने पर थोड़ी राहत मिली।
एच ब्लाक में रहने वाले मनीष ने बताया कि साजिश के तहत यह उपद्रव हुआ है। उपद्रव के लिए एक समुदाय ने पहले से तैयारी कर रखी थी। साजिश के तहत ग्रुप बनाकर हथियार, बोतल व पत्थरों को एकत्रित किया हुआ था। घटनास्थल के पास रहने वाले लोगों ने बताया कि उपद्रव करना पूरी तरह से नियोजित था। जिसके लिए बोतल व पत्थर पहले से मंगवा लिए गए थे।