तनाव के बीच बंद रहे आसपास के बाजार
हौजकाजी इलाके में बवाल के बाद सोमवार को कुछ लोगों ने अपनी-अपनी दुकानें खोल दीं, लेकिन इलाके में रह-रहकर नारेबाजी और भगदड़ के बीच उन्हें दुकानें बंद करनी पड़ीं। चावड़ी बाजार, अजमेरी गेट, हौजकाजी, लालकुंआ, नई सड़क, बल्लीमारान व आसपास के बाजारों में दुकानें बंद रहीं। ज्यादातर लोग अपने घरों में मौजूद रहे। हालांकि शरारती तत्व घटनास्थल पर पहुंचकर नारेबाजी और हंगामा करते रहे।