फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम केजरीवाल का अनोखा अंदाज: हैप्पीनेस उत्सव के समापन समारोह में ढोल बजाते नजर आए, देखिए तस्वीरें

Fri, 29 Jul 2022 12:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Delhi government Happiness Utsav - फोटो : ANI
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल त्यागराज स्टेडियम में हैप्पीनेस उत्सव के रंग में रंगे नजर आए। समारोह में शामिल हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने यहां ढोल बजाए। इस दौरान उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। हैप्पीनेस उत्सव के समापन समारोह में पंजाब के शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुआ है।

इस प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को स्कूल दौरे के बाद उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कालकाजी स्थित वीर सावरकर सर्वोदय विद्यालय में उनसे मुलाकात की थी। साथ ही उन्हें ध्वजवाहक के रूप में पंजाब की शिक्षा प्रणाली में बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

2 of 5
Delhi government Happiness Utsav - फोटो : ANI
शिक्षकों के साथ बातचीत करते हुए सिसोदिया ने कहा कि आज हम शिक्षा के क्षेत्र में जो कुछ भी करते हैं, उसका उद्देश्य देश की तरक्की होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह दिल्ली में सरकार के स्कूल प्रमुख और शिक्षकों ने काम किया है, ठीक उसी तरह पंजाब सरकार के स्कूलों के शिक्षकों  को एक शिक्षा मंत्री की तरह सोचने और पंजाब में शिक्षा क्रांति शुरू करने की जरुरत है। उन्होंने शिक्षकों को सुझाव दिया कि वे हमेशा पंजाब के शिक्षा मंत्री के संपर्क में रहें और उन्हें अपने नवाचारों को भेजते रहें।

 
विज्ञापन

3 of 5
Delhi government Happiness Utsav - फोटो : ANI
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यूके, यूएसए, जापान और फिनलैंड जैसे कई देश हैं, जो आज अपने मजबूत शिक्षा प्रणाली के कारण विकसित देशों की श्रेणी में हैं और पूरी दुनिया इनसे प्रेरणा लेती है। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा इतिहास राजनीतिक, प्रशासनिक व आर्थिक दृष्टिकोण से पढ़ाया जाता रहा, लेकिन कभी भी इतिहास को शिक्षा के दृष्टिकोण से नहीं पढ़ाया गया। यदि हम अपने देश को विकसित देश के रूप में देखना चाहते हैं, तो हमें विकसित देशों के इतिहास में वहां के शिक्षण संस्थानों की भूमिका को अध्ययन करने की जरुरत है।

 

4 of 5
Delhi government Happiness Utsav - फोटो : ANI
सिसोदिया ने कहा कि हम बच्चों में उद्यमिता माइंडसेट विकसित करने के लिए अब दिल्ली के स्कूलों में उद्यमिता माइंडसेट करिकुलम लागू कर रहे हैं, लेकिन पंजाब के लोगों में उद्यमिता माइंडसेट पहले से ही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की शिक्षा टीम ने दुनिया भर में शिक्षा के विभिन्न मॉडलों का अध्ययन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Delhi government Happiness Utsav - फोटो : ANI
दिल्ली में शिक्षा की जमीनी जरूरतों को समझने के बाद शिक्षा मॉडल तैयार किया। उन्होंने कहा कि यह देश तभी समृद्ध होगा, जब शिक्षा सभी राजनीतिक दलों की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें