दिल्ली में चुनावी रंग चढ़ गया है। सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति के हिसाब से मैदान में उतरने की तैयारी में लग गई हैं। आम आदमी पार्टी ने इस बार अपने 15 विधायकों को टिकट देने से इंकार कर दिया, जिससे नाराज होकर कुछ विधायकों ने पार्टी से किनारा कर लिया। पांच विधायक ऐसे हैं जिन्होंने टिकट न मिलने से नाराज होकर दूसरी पार्टियों के सहारे या निर्दलीय ही ताल ठोक दी है। ये विधायक केजरीवाल के लिए मुसीबत का कारण बन सकते हैं। आगे पढ़ें कौन हैं आप के वो पांच विधायक जो इसबार पलट सकते हैं पासा-