फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के 400 पेट्रोल पंपों पर लगे ताले, तस्वीरों में देखें कैसे परेशान हैं वाहन वाले

Mon, 22 Oct 2018 01:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
petrol pump strike - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के सभी 400 पेट्रोल पंप पूरे 24 घंटे के लिए बंद हैं। सभी पेट्रोल पंप 23 अक्तूबर की सुबह तक बंद रहेंगे। इस बंद की वजह से दिल्ली के सभी वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जिन लोगों को इस बंद के बारे में पहले से पता नहीं था वह लोग वापस लौटने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
petrol pump strike - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में पेट्रोल पंप बंद होने से लोगों को हरियाणा और यूपी के पेट्रोल पंपों का रुख करना पड़ रहा है, जिससे काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

3 of 5
petrol pump strike - फोटो : अमर उजाला
वहीं इस हड़ताल पर राजनीति भी शुरू हो गई है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कई ट्वीट्स कर इसका ठीकरा बीजेपी पर फोड़ा है। उन्होंने कहा कि यह हड़ताल बीजेपी प्रायोजित है। केंद्र सरकार ने इतने टैक्स लगाए अब वो कम नहीं कर रहे।

4 of 5
petrol pump strike - फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल ने ये भी कहा कि, 'भाजपा ने पेट्रोल वालों को धमकी दी है कि जो आज हड़ताल नहीं करेगा, उस पर इंकम टैक्स की रेड कराई जाएगी तेल कंपनियों ने भी धमकी दी है कि जो पेट्रोल पम्प हड़ताल नहीं करेगा, उसके खिलाफ सख्त ऐक्शन होगा भाजपा वाले दिल्ली वालों को तंग करना बंद करें। ये दिन दहाड़े गुंडागर्दी बंद करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
petrol pump strike - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा, 'पिछले चार सालों में पेट्रोल पर अनाप शनाप टैक्स मोदी जी ने लगाया है, हमने नहीं लगाया। मोदी जी टैक्स कम करें और जनता को राहत दें। हम माँग करते हैं की पेट्रोल डीज़ल को GST के दायरे में लाया जाए। केंद्र सरकार पेट्रोल डीज़ल को GST में क्यों नहीं ला रही?'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें