फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हयात होटल में गुंडागर्दीः बरकरार है उन 3 विदेशी युवतियों का रहस्य, इनकी ऐसे हुई आशीष से दोस्ती

Mon, 22 Oct 2018 10:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
hyatt hotel - फोटो : अमर उजाला
आशीष के साथ मौजूद एक लड़की दुबई की और दो यूके में रहती हैं। आशीष ने पार्टी के लिए तीनों को विशेष रूप से बुलाया था। दुबई में रहने वाली लड़की का नाम पामेला बताया जा रहा है। इन तीन युवतियों का रहस्य अब भी बरकरार है।
विज्ञापन

2 of 5
hyatt hotel - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए आशीष की दोस्ती पामेला से हुई थी। पामेला आशीष के दोस्त साहिल गिरधर की भी दोस्त बताई जा रही है। यूके वाली लड़कियां भी पामेला की दोस्त ही बताई जा रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
hyatt hotel - फोटो : अमर उजाला
 इन सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस
-पांच सितारा होटल में हुए झगड़े की असली वजह क्या थी।
-आखिर ऐसा क्या हुआ कि आशीष अपनी पिस्टल लाकर लड़की व उसके दोस्त को धमकाने लगा।
-क्या वारदात के समय मौजूद उसकी महिला दोस्तों ने आशीष को उकसाया, जिसके बाद वह पिस्टल ले आया।
-वारदात के बाद आरोपी कहां चला गया, किन-किन लोगों ने उसकी वारदात की बात छुपने में मदद की।
-मामला दर्ज होने के बाद आशीष ने एकदम सरेंडर क्यों नहीं किया और वह किन-किन लोगों के संपर्क में था।
-वारदात के समय आशीष के पास दिख रही पिस्टल कहा हैं, क्या वह लाइसेंसी है या नहीं।
 -कार में बैठी कौन सी युवती ने वीडियो बनाकर वायरल किया
-क्या वीडियो जानबूझकर वायरल किया या गलती से हो गया।

4 of 5
hyatt hotel - फोटो : अमर उजाला
हयात होटल में गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आशीष अंडरग्राउंड हो गया और पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया। इसका पता चलते ही
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hyatt hotel - फोटो : अमर उजाला
आशीष ने अपना पक्ष रखने के लिए वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजा जो बाद में सोशल मीडिया पर आया। वीडियो में आशीष ने देश की न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करने की बात भी कही। वारदात के बाद आशीष पांडेय 1 मिनट 38 सेकेंड के इस वीडियों के जरिये सबके सामने आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें