दिल्ली के नामी स्कूल में 4 वर्षीय बच्ची से उसके क्लासमेट द्वारा रेप किए जाने के मामले में स्कूल के वकील ने जिस तरह की गंभीर बातें कही हैं वह काफी चौंकाने वाली हैं। स्कूल के लीगल एडवाइजर राजप्पा श्रीनिवासन ने इस घटना के होने पर ही सवाल उठा दिया है।
श्रीनिवासन ने एक वेबसाइट को दिए अपने इंटरव्यू में कहा है कि बच्चे तो बच्चे ही होते हैं, उन्हें ये सिखाया जा सकता है कि क्या और किस तरह बोलना है। वो बोले कि बच्चों को कुछ चीजें सिखाई भी जा सकती हैं। मैं ऐसा नहीं कह रहा, लेकिन बच्चा वो कह सकता है जो टीचर उनसे कहने के लिए बोलें।
इसके साथ ही स्कूल के वकील श्रीनिवासन ने दावा किया है कि बच्ची को सिखाया गया है कि वह क्लासमेट पर आरोप लगाए क्योंकि ऐसी घटना की संभावना बहुत कम है। सीसीटीवी फुटेज में ऐसा ही दिख रहा है।