फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के नाम नहीं लिखी वसीयत तो बेरहमी से गड़ासे से काट दिया पिता का गला

Sat, 05 May 2018 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
1 of 4
son attacks father - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के पहासू में वसीयत न लिखने पर बेटे ने शुक्रवार सुबह गड़ासे से अपने पिता का गला काट कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

2 of 4
knife
हालत गंभीर होने पर उन्हें बुलंदशहर अस्पताल से हायर सेंटर दिल्ली रेफर किया गया है। अस्पताल ले जाने के कारण परिजनों ने अब तक आरोपी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।  खंडार गांव निवासी 80 वर्षीय भजनलाल के तीन बेटे हैं। बताया जा रहा है कि भजनलाल ने अपनी वसीयत बड़े बेटे की पत्नी और बीच के बेटे के बच्चों के नाम कर दी थी, जबकि छोटे बेटे नाम वसीयत न होने से वह आए दिन झगड़ा करता था। इस पर भजनलाल शादी होने के बाद वसीयत लिखने की बात कहते रहे।
विज्ञापन

3 of 4
CRIME
पांच साल पूर्व जब छोटे बेटे की शादी हो गई तो उसने वसीयत लिखने के लिए पिता पर लगातार दबाव बनाता रहा, लेकिन पिता के इनकार करने पर वह खफा हो गया। शुक्रवार सुबह जब भजनलाल खेत पर गए थे तब छोटा बेटा भी पीछा करता हुआ पहुंच गया। उसने गड़ासे से गले पर सिर और पीठ पर वार करते हुए पिता भजनलाल को लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

4 of 4
डेमो - फोटो : डेमो
चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आते देख आरोपी बेटा मौके से भाग गया। परिवार के लोग आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से चिकित्सकों ने बुलंदशहर अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन हालत बिगड़ने पर अब वहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें