फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन वीक में दिल्ली के इस लड़के ने चाकू से ऐसे किया प्यार का इजहार

Tue, 14 Feb 2017 03:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
crime, knife - फोटो : अमर उजाला
वैलेंटाइन वीक में एक सिरफिरा आशिक जब अपने प्यार का इजहार करने पहुंचा, तो कुछ ऐसा हुआ कि उसने अपनी प्रेमिका की वो हालत बना दी कि जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
crime, knife - फोटो : अमर उजाला
वैलेंटाइन डे वीक में सिरफिरे आशिक को प्यार का इजहार महिला द्वारा ठुकराया जाना नागवार गुजरा। आरोपी युवक ने महिला के गले पर चाकू से वार कर दिए। चीख-पुकार सुनकर महिला को बचाने आए युवक पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। घायल अवस्था में महिला व युवक एक निजी अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ ने आरोपी पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और सूरजपुर चौकी का घेराव भी किया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
crime, knife - फोटो : अमर उजाला
मूल रूप से मऊ के देवसी गांव निवासी अरुण सिंह परिवार के साथ सूरजपुर कस्बे में किराए पर रहते हैं। उसी मकान में कई और किराएदार भी किराए पर रहते हैं। वह एक कंपनी में प्रोडक्शन मैनेजर के पद पर कार्यरत है। सोमवार सुबह से वह काम पर गए थे और उनकी पत्नी माला सिंह घर पर अकेली थी। इसी दौरान अरुण के बचपन का दोस्त दिल्ली निवासी शैलेंद्र सौरभ उनके घर पहुंच गया। आरोप है कि शैलेंद्र ने माला से प्रेम का इजहार किया, लेकिन महिला ने इसका विरोध किया। प्रस्ताव ठुकराए जाने पर सिरफिरे आरोपी ने महिला के गले पर ताबड़तोड़ तीन वार कर दिए।

4 of 5
crime, knife - फोटो : अमर उजाला
मकान की तीसरी मंजिल पर रहने वाली माला चिल्लाते हुए नीचे की ओर भागी। महिला का शोर सुनकर दूसरी मंजिल पर रहने वाले किराएदार ब्रज नंदन ने को बचाने का प्रयास किया। आरोपी ने उस पर भी चाकू से दो वार कर दिए। किराए पर रहने वाली एक और महिला ने शैलेंद्र को पकड़ लिया। इस दौरान अन्य पड़ोaसियों ने मिलकर उसे पकड़ा और पुलिस बुलाकर सौंप दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
crime, knife - फोटो : अमर उजाला
आरोपी शैलेंद्र सौरभ का कहना है कि वह सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी दिल्ली में रहकर कर रहा है। वह महिला के पति अरुण के जिले मऊ का ही रहने वाला है। वह अक्सर अरुण के घर सूरजपुर आता-जाता था। इसी दौरान उसको अरुण की पत्नी से एकतरफा प्रेम हो गया था। परिजन की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी शैलेंद्र सौरभ को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला अभी घायलअवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती है। मामले की जांच जारी है, महिला के बयान का इंतजार किया जा रहा है। जिससे मामले की तस्वीर साफ हो सके।-अनुज कुमार, सूरजपुर कोतवाली प्रभारी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें