फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गनमैन समेत दो की हत्या, 10 लाख और दो हथियार लूटे

Thu, 21 Sep 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
कैश वैन - फोटो : अमर उजाला
बेखौफ लुटेरों ने ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में डबल मर्डर और 10 लाख नकदी व दो लाइसेंसी हथियार लूट की वारदात को अंजाम दिया। खेड़ा चौगानपुर गोलचक्कर के पास बुधवार रात लगभग पौने नौ बजे बदमाशों ने ओवरटेक कर पोंटी चड्डा की शराब कंपनी के कर्मियों की कार को रोक दिया। कार सवार चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें कंपनी के तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां गनमैन समेत दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
कैश वैन - फोटो : अमर उजाला
​एसपी देहात सुनीति ने बताया कि पोंटी चड्डा की कंपनी के पांच कर्मचार अपनी गाड़ी में सवार होकर क्षेत्र के ठेकों से भुगतान एकत्रित कर रहे थे। पतवारी के पास ठेके से रुपये लेकर जैसे ही कंपनी के कर्मचारी खेड़ा चौगानपुर के गोलचक्कर के पास पहुंचे। ब्रेजा कार सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर कंपनी के कर्मियों की कार रुकवा ली। बदमाशों ने कर्मियों की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें चालक चंद्रबहादुर उर्फ पाली निवासी नेपाल, गनर ओमप्रकाश उर्फ फौजी निवासी शहाजहांपुर व मुकेश कैशियर घायल हो गए। उनके अलावा गाड़ी में सवार अंबुज गनमैन और सर्किल इंचार्ज अमित भी गाड़ी में सवार थे। दोनों ताबड़तोड़ फायरिंग के कारण नीचे छिप गए। तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। यहां चंद्रबहादुर व ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
गनमैन समेत दो की हत्या, 10 लाख और दो हथियार लूटे - फोटो : अमर उजाला
गनरों को नहीं दिया मौका, दोनों के हथियार भी लूटे 
बदमाशों ने ओमप्रकाश उर्फ फौजी व अंबुज गनमैन को गोली चलाने का मौका नहीं दिया। बदमाश दोनों से एक राइफल और एक दोनाली बंदूक भी लूटकर ले गए। इसके अलावा बदमाश कैशियर से लगभग 8 से 10 लाख रुपये का कैश लूटकर ले गए।

4 of 5
गनमैन समेत दो की हत्या, 10 लाख और दो हथियार लूटे - फोटो : अमर उजाला
विशेष टीम बदमाशों की तलाश में जुटीं : एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गनमैन समेत दो की हत्या, 10 लाख और दो हथियार लूटे - फोटो : अमर उजाला
वारदात के बाद विशेष टीमों को बदमाशों की तलाश में लगा दिया गया है। जिले के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। वारदात में दो लोगों की मौत हुई है। एक जख्मी है और दो हथियार व नकदी लूटी गई है। बदमाशों को जल्द पहचान कर गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।  
सुनीति, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें