फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: परिवार संग जन्मदिन मनाने घर जा रहे युवक की हादसे में मौत

Thu, 21 Sep 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
Mohali Accident
एयरपोर्ट रोड पर सेक्टर-70 स्थित गुरुद्वारा साहिब के पास मंगलवार देर रात हुए हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक परिवार संग जन्मदिन मनाने मोरिंडा जा रहा था। इस दौरान युवक की कार बेकाबू होकर डिवाइडर पार कर दूसरी साइड से आ रहे ट्रक के नीचे जा घुसी। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद राहगीरों ने ट्रक के नीचे से कार को निकाला। 
विज्ञापन

2 of 7
Mohali Accident
गंभीर हालत में युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना देने के बाद एंबुलेंस काफी देर से मौके पर पहुंची। नाराज लोगों ने एंबुलेंस को लौटा दिया। मृतक की पहचान पुनीत सभ्रवाल निवासी मोरिंडा शहर के रूप में हुई है। वह पेशे से बिजनेसमैन था। पुलिस ने उसके जीजा गौरव निवासी पटियाला के बयान पर धारा-174 के तहत कार्रवाई की है। 
विज्ञापन

3 of 7
Mohali Accident
ऐसे हुआ हादसा था 
जानकारी के मुताबिक, हादसा मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। जब जीरकपुर की साइड से सफेद रंग की वरना कार में सवार होकर पुनीत मोरिंडा में परिवार के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट करने जा रहा था। जैसे ही वह सेक्टर-70 गुरुद्वारा साहिब के पास मोड़ पर पहुंचा तो उसकी कार बेकाबू हो गई। कार डिवाइडर को क्रॉस करते हुए खरड़ से जीरकपुर की तरफ जा रहे ट्रक के नीचे जा घुसी।

4 of 7
Mohali Accident
गाड़ी को टोचन व युवक को दरवाजा तोड़कर निकाला 
हादसे के दौरान जोर का धमाका हुआ। जैसे लगा कि वहां पर ब्लास्ट हुआ हो। वहां से गुजर रहे लोग इकट्ठा हो गए।सेक्टर-70 निवासी साहिल व अन्य लोगों ने कार को टोचन कर ट्रक के नीचे से निकालने की कोशिश की, लेकिन कार नहीं निकली। इसके बाद ट्रक को पीछे किया गया। तब जाकर कार से निकाला जा सका। इसके बाद कार का दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला गया। उस समय युवक जिंदा था।
विज्ञापन

5 of 7
Mohali Accident
नहीं हुआ पोस्टमार्टम, भाई है विदेश में 
शव का अभी तक पुलिस ने पोस्टमार्टम नहीं करवाया है। मामले की जांच कर रहे मटौर थाने के एएसआई बख्शीश सिंह ने बताया कि मृतक का भाई विदेश में है। वह वीरवार को पहुंचेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। 
विज्ञापन

6 of 7
Mohali Accident
ये कहना है प्रत्यक्षदर्शी ड्राइवर का 
मोहाली से ट्रैक्टर के स्पेयर पार्ट्स लेकर रोहतक जा रहे ट्रक चालक सुरिंदर ने बताया कि उनकी गाड़ी में 23 टन वजन था। वह रात करीब साढ़े 11 बजे धीमे-धीमे ट्रक लेकर जा रहे थे। इस बीच एक कार डिवाइडर को क्रॉस कर उनकी साइड में आ गई। उन्होंने बचाने की कोशिश की, लेकिन कार उनके ट्रक के नीचे घुस गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Mohali Accident
एयरबैग खुले, 80 पर अटकी मीटर की सुई
हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुल गए थे। कार में चारों तरफ खून फैला था। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। वहीं, कार का स्पीडो मीटर की सूई 80 पर अटकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें