फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट कर भाग रहे बदमाशों और पुलिस के बीच हुई 12 राउंड फायरिंग, एक दरोगा दो बदमाश घायल

Thu, 22 Feb 2018 04:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 7
ghaziabad encounter - फोटो : अमर उजाला
राजेंद्र नगर में बुधवार अपराह्न नगर निगम के ऑपरेटर को लूटकर भाग रहे तीन बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन

2 of 7
ghaziabad encounter - फोटो : अमर उजाला
दोनों ओर से 12 राउंड गोलियां चलीं, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। उनका एक साथी भाग गया।
विज्ञापन

3 of 7
ghaziabad encounter - फोटो : अमर उजाला
शाहरुख निवासी गरिमा गार्डन और तस्लीम उर्फ भूरा निवासी सीमापुरी के पैर में गोली लगी।

4 of 7
ghaziabad encounter - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों के पास से एक तमंचा, दो बाइक, एक पिस्टल, कारतूस बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
ghaziabad encounter - फोटो : अमर उजाला
शालीमार गार्डन निवासी नरेश तोमर नगर निगम में ऑपरेटर हैं। वह अपराह्न करीब सवा दो बजे राजेंद्र नगर बिजलीघर के पास से बाइक से गुजर रहे थे, तभी उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। वह बाइक साइड में लगाकर बात करने लगे। तभी बाइक पर तीन बदमाश आए और उन पर तमंचा तान दिया। बदमाशों ने मोबाइल, पर्स और बाइक छीन ली। नरेश ने पीछा किया तो एक बदमाश ने फायरिंग की। उन्होंने एक साइकिल वाले से फोन लेकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

6 of 7
ghaziabad encounter - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ में एक दरोगा घायल हुआ है। चौकी इंचार्ज अंजनी सिंह के हाथ और पेट में गोली लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ghaziabad encounter - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने खेतान स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के पास बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। एक बदमाश बीएसएनएल ऑफिस की ग्रिल फांदकर भाग गया। एसपी सिटी ने बताया कि बदमाशों से उसके फरार साथी की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें