फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैगिंग के नाम पर भयानक अमानवीयता करते रहे सीनियर और बनाते रहे वीडियो, तीन गिरफ्तार

Tue, 04 Oct 2016 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
ragging - फोटो : अमर उजाला
नॉलेज पार्क स्थित हॉस्टल में बीटेक छात्र से रैगिंग मामले में तीन आरोप‌ियों को मंगलवार को ग‌िरफ्तार कर ‌ल‌िया। वहीं परिजनों ने सोमवार को थाने में न्यायिक अधिकारी के बेटे समेत 12 सीनियर छात्रों की लिखित शिकायत की। इधर, मामले की जांच के लिए एसडीएम राजेश सिंह और सीओ डॉ. अरुण कुमार सिंह नॉलेज पार्क थाने पहुंचे। 
विज्ञापन

2 of 6
ragging - फोटो : अमर उजाला
दोनों ने पीड़ित व उसके परिजनों से बात की। कानपुर के तिलकनगर निवासी बीटेक छात्र ने बताया कि एक न्यायिक अधिकारी के बेटे ने अपने एक साथी के साथ पहले उसे हॉस्टल की आठवीं मंजिल पर बुलाकर बंधक बना लिया।
विज्ञापन

3 of 6
ragging - फोटो : अमर उजाला
फिर कॉल कर दस और सीनियर छात्रों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने बारी-बारी सेे उसकी पिटाई की। इस दौरान सीनियर मोबाइल से वीडियो रिकार्डिंग करते रहे और उसे पीटते रहे। आरोपियों ने शिकायत करने पर पिटाई की क्लिपिंग सार्वजनिक करने की धमकी दी।

4 of 6
ragging - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि डर के कारण उनके बेटा हॉस्टल से निकल आया और उसके बड़े भाई के दोस्तों ने उसकी मदद की। पीड़ित छात्र की मां नेे बताया कि वह निजी स्कूल में प्रिंसिपल हैं। उन्होंने अपने बेटे को पढ़ाई के लिए ग्रेटर नोएडा भेजा है।
विज्ञापन

5 of 6
ragging - फोटो : अमर उजाला
चार आरोपियों के नाम उन्हें पता है और आठ अन्य आरोपियों के खिलाफ भी उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है। उन्होंने बताया कि हॉस्टल की घटना के बाद उनके बेटे ने हॉस्टल को छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ragging - फोटो : अमर उजाला
​पुलिस अधिकारियों ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके बाद अधिकारियों ने हॉस्टल जाकर घटना की पड़ताल की। उनका कहना है कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें