कश्मीरी गेट मेट्रो थाना पुलिस ने आगरा से दिल्ली आकर मेट्रो में जेबतराशी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छह नाबालिग समेत 13 को पकड़ा है। इनके पास से पुलिस ने नौ मोबाइल बरामद किए हैं। जांच में पता चला कि सभी आपस में रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन
2 of 5
mobile theft
- फोटो : अमर उजाला
मेट्रो पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 18 सितंबर को तीन युवक कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन थाना पहुंचे। तीनों ने बताया कि उनके मोबाइल चोरी हो गए हैं। थाना प्रभारी कंचन लाल मीणा तीनों शिकायतकर्ताओं को लेकर सीसीटीवी कंट्रोल रूम में पहुंचे और फुटेज की जांच करने लगे। युवकों के पास लाल शर्ट पहने हुए युवक दिखा।
विज्ञापन
3 of 5
pickpocketing
इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर एक मोबाइल चोर पकड़ा गया है। पुलिस उसे लेकर कश्मीरी गेट थाना पहुंची। युवकों ने उसे पहचान लिया। उसकी पहचान आगरा के विष्णुपुरा गांव निवासी बच्चन सिंह (24) के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके गैंग में काफी लोग हैं, जो सब्जी मंडी इलाके में एक पार्क में मौजूद हैं। बच्चन सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने पार्क में घेराबंदी कर छह नाबालिग समेत 12 को दबोच लिया।
4 of 5
mobile theft
- फोटो : अमर उजाला
एक दिन में पांच से सात मोबाइल करते थे चोरी आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि एक दिन में पांच से सात मोबाइल चुराते हैं। बच्चन सिंह ने बताया कि गैंग के सदस्य मेट्रो में चढ़ने और उतरने के दौरान भीड़भाड़ कर चोरी करते थे। गैंग के कुछ सदस्य वारदात को अंजाम देते, जबकि बाकी सदस्य सब्जी मंडी स्थित पार्क में रहते। घटना को अंजाम देने के बाद तुरंत मोबाइल को अपने सहयोगी तक पहुंचा देते थे।
टारगेट पूरा नहीं होने पर सभी सदस्य रैन बसेरे में रुक जाते थे। आरोपियों ने बताया कि मोबाइल चोरी करने के बाद वह गांव जाते थे, जहां कीमती मोबाइल भी दो से तीन हजार में बेच देते थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गैंग में कई और सदस्य हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। साथ ही पुलिस इनके खरीददारों से मोबाइल की बरामदगी का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस ने पांच मामले सुलझाने का दावा किया है।