सीलमपुर इलाके में एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही घर को लुटवा दिया। लेकिन युवती व उसके शादीशुदा प्रेमी का भेद 12 घंटे के भीतर ही खुल गया। पुलिस ने अपना ही घर लुटवाने के आरोप में शबाना (23) व उसके प्रेमी मोहम्मद अनीस (34) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटा गए दो लाख रुपये और करीब 8 लाख रुपये के सभी जेवरात बरामद कर लिये हैं।
विज्ञापन
2 of 8
लूट के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल परिवार ने युवती की 26 नवंबर को कहीं और शादी तय कर दी थी। युवती ने घर के पास ही रहने वाले अपने प्रेमी के साथ मिलकर सारी साजिश रची। पुलिस की मानें तो अनीस दो साल पहले शबाना से चुपचाप निकाह भी किया हुआ था। इसके अलावा अनीस ने आठ साल पहले शादी भी की हुई थी। उसके यहां कोई बच्चा नहीं था।
विज्ञापन
3 of 8
लूट के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ.अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9.00 बजे वेलकम निवासी मो. शाहिद ने बेटी को बंधक बनाकर लूटपाट की कॉल की थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि परिवार बेटी की शादी की तैयारी के लिए बाजार गया था। घर में उनकी 12 साल की छोटी बेटी व बड़ी बेटी शबाना मौजूद थे। इस बीच घर में कुछ बदमाश घुसे। बदमाशों ने छोटी बेटी को कमरे में बंद दिया, जबकि बड़ी बेटी के हाथ-पैर और मुंह बांधकर अल्मारी में रखे 20 लाख कैश और 10 लाख रुपये के जेवरा उड़ा लिये।
4 of 8
demo
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शबाना की गली में ही रहने वाले अनीस नामक युवक से लगातार बातचीत होती है। पुलिस ने पूछताछ के लिए अनीस को बुलाया तो वह पुलिस की जांच में सकपका गया। जल्दी ही उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह शबाना से प्यार करता है। आठ साल शादी होने के बाद भी उसका यहां बच्चा नहीं है। शबाना से एक बार फोन पर बातचीत होने के बाद उसकी नजदीकी बढ़ी। दोनों ने मिलना शुरू किया। 2015 में दोनों ने चुपचाप शाहदरा में निकाह कर लिया।
विज्ञापन
5 of 8
demo pic
शबाना ब्यूटीशियन की क्लास के बहाने उससे मिलने लगी। अब जब शबाना की शादी तय हुई तो शबाना ने अनीस ने लूट की योजना बनाई। योजना के तहत शाम करीब 6.15 बजे अनीस उसके घर पहुंचा। इधर शबाना ने अपनी छोटी बहन को कमरे में बंद कर दिया। बाद में रुपये व जेवरात अनीस के हवाले कर खुद के हाथ-पैर बंधवा लिये। 7.15 बजे अनीस माल लेकर चला गया। परिजन घर पहुंचे तो उसने माता-पिता को लूट की बात बताई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। भेद खुलने के बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन
6 of 8
demo pic
अनीस ने घर आकर शबाना के साथ बनाए थे संबंध
शबाना को पूरा यकीन था कि यदि वह पिता से कहेगी कि लूटपाट से पहले बदमाशों ने उसके साथ दुष्कर्म किया तो उसके परिजन कभी भी थाने में लूटपाट की शिकायत नहीं करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शबाना के पिता ने कॉल कर लूटपाट की बात बताई, लेकिन शबाना के साथ हुए दुष्कर्म का कोई जिक्र नहीं किया गया। अनीस ने बताया कि शबाना ने उसे घर बुलाकर उसके साथ संबंध बनाने के लिए कहा था। उसका कहना था कि यदि परिवार पुलिस से शिकायत करता और पुलिस शबाना का मेडिकल करवाती तो उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि होती। अधिकारियों का कहना है कि शबाना ने जानबूझकर अनीस से संबंध बनाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
7 of 8
demo
डॉक्टर से शादी कर तलाक देने की थी योजना
परिवार ने शबाना की शादी भजनपुरा में रहने वाले डॉक्टर से तय की थी। शबाना के पिता का गांधी नगर इलाके में स्कूल यूनिफॉर्म का कारोबार है। इसलिए परिवार शबाना की शादी ठीक-ठाक लड़के से कराना चाहता था। इधर शादी तय होने के बाद से शबाना काफी परेशान थी। शबाना व अनीस ने मिलकर योजना बनाई की लूट के बाद सारा माल अनीस के घर पर रखवा दिया जाएगा। इधर शादी कर शबाना ससुराल जाएगी। वहां किसी भी तरह वह अपने पति से तालाक लेकर आ जाएगी। बाद में अनीस व शबाना दुनिया की नजरों में शादी कर साथ रहना शुरू कर देंगे।
पिता ने जानबूझकर दी 20 लाख लूट की सूचना
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ.अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि मो.शाहिद ने पुलिस पर जल्दी कार्रवाई करने का दबाव बनाने के लिए जानबूझकर 20 लाख कैश और 10 लाख के जेवरात लुटने की कॉल की थी। लेकिन छानबीन के बाद पुलिस को पता चला कि 20 लाख नहीं दो लाख रुपये लूटे गए थे। वहीं जेवरात भी पूरे 10 लाख के नहीं थे। मामले का खुलासा होने के बाद परिवार मीडिया से बचता नजर आ रहा था। पुलिस परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।