फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताओं, जजों और अफसरों के घर चोरी कर आलीशान जिंदगी जीने वाला 'सुपर चोर' गिरफ्तार

Tue, 22 Aug 2017 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नोट: खबर नोएडा के लिए भी उपयोगी है, साइड स्टोरी भी आएगी।  

क्रूज कार वाला सुपर चोर दबोचा
- नेताओं, ब्यूरोक्रेट्स, जजों और सरकारी अफसरों को बनाता था निशाना 
- वसंतकुंज नॉर्थ इलाके में आरोपी ने 18 वारदातों को दे चुका है अंजाम
- शेवरले क्रूज कार, एलईडी, लैपटॉप सहित जेवरात और विदेशी मुद्रा बरामद
विज्ञापन
1 of 5
super thief - फोटो : सोशल मीड‌िया
बंटी चोर की तरह ही शानो-शौकत से रहने वाले शेवरले क्रूज कार वाले सुपर चोर को पुलिस ने दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सिद्धार्थ मेहरोत्रा (27) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
super thief - फोटो : सोशल मीड‌िया
पुलिस ने इसके दो सहयोगी जितेंद्र यादव उर्फ जीतू (29) व अनुराग सिंह (24) को भी दबोचा है। पुलिस की मानें तो आरोपी सिद्धार्थ सिर्फ नेताओं, ब्यूरोक्रेट्स जजों और सरकारी अफसरों को ही निशाना बनाता था। वसंतकुंज इलाके में जनवरी माह से अब तक आरोपी 18 वारदातों को अंजाम दे चुका है। बार-बार सीसीटीवी में कैद होने के बाद भी पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच पा रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
super thief - फोटो : अमर उजाला
काफी प्रयासों के बाद गूगल व फेसबुक की मदद से आरोपी की पहचान हुई और उसे दबोचा गया। आरोपी के पास से एक शेवरले क्रूज कार, एक एलईडी, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक सामान भारी मात्रा में जेवरात और विदेशी मुद्रा बरामद हुई है। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त ईश्वर सिंह ने बताया कि जनवरी माह से वसंतकुंज नार्थ इलाके में बदमाश लगातार दिनदहाड़े  बड़े-बड़े लोगों के यहां चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे।a

4 of 5
super thief - फोटो : अमर उजाला
जांच के दौरान पुलिस को कई घटनास्थल से आरोपी की सीसीटीवी फुटेज भी मिली। उसमें एक ही लड़का दिखाई दिया, जो बेहद अच्छे परिवार का और अच्छे कपड़े पहने हुए दिखाई दे रहा था। मामले की छानबीन के लिए एसीपी केपी कुकरेती और इंस्पेक्टर गगन भास्कर व अन्यों की टीम को लगाया गया। घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज के अलावा पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लगा। लेकिन फुटेज होने के बाद भी पुलिस आरोपी की पहचान नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
super thief - फोटो : अमर उजाला
काफी प्रयासों के बाद गूगल व फेसबुक से पुलिस को सुराग मिला। जिसके बाद पुलिस सिद्धार्थ के एक दोस्त के पास पहुंची। वहां उसे सिद्धार्थ का एक नंबर मिला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को 15 अगस्त को पीतमपुरा से दबोच लिया। पूछताछ में उसने चोरी करने की बात कबूली। साथ ही माल को लाल किला पर जितेंद्र को ठिकाने लगाने की बात बताई। पुलिस ने जितेंद्र व सिद्धार्थ के एक अन्य साथी अनुराग को दबोच लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें