फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार में लिप्त विदेशी युवतियां गिरफ्तार, सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर बुलाए जाते ग्राहक

Wed, 19 Oct 2016 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
1 of 10
सेक्टर-51 के एक गेस्ट हाउस में चल रहे वेश्यावृत्ति के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रविवार देर रात छापा मारकर पांच युवतियों और पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तार युवतियों में दो विदेशी हैं। यह सब लोग आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। रविवार रात थाना सदर प्रभारी विजय को सूचना मिली कि सेक्टर-51 के मकान नंबर-186 में आशियाना नाम से एक गेस्ट हाउस चल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 10
सेक्स रैकेट - फोटो : अमर उजाला
इसमें अनैतिक कार्यों का संचालन होता है। सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को छापे के दौरान अलग-अलग कमरों में आपत्तिजनक अवस्था में पांच युवक व पांच युवतियां मिली।

4 of 10
सेक्स रैकेट - फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तार लोगों में यूपी के जिला अमेठी निवासी भीम सिंह, फिरोजाबाद निवासी रिंकू, अनूप, बदायूं निवासी निखिल व जसोला विहार नई दिल्ली निवासी लवकिशन शामिल हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
सेक्स रैकेट - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान गेस्ट हाउस का मैनेजर विक्रम चकमा देकर फरार हो गया। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन

6 of 10
सेक्स रैकेट - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ करने पर पता चला कि इस सेक्स रैकेट को चलाने के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग किया जा रहा था। इच्छुक व्यक्ति के पास ये लोग व्हाट्स ऐप द्वारा लड़कियों के फोटो भेजते थे। 
विज्ञापन

7 of 10
सेक्स रैकेट - फोटो : अमर उजाला
लड़की पसंद आने पर उस लड़की का रेट भी व्हाट्स ऐप के माध्यम से ही बताया जाता था। सौदा तय होने पर ग्राहक को आशियाना गेस्ट हाउस में आने पर लड़की उपलब्ध कराई जाती थी।

8 of 10
सैक्स रैकेट - फोटो : अमर उजाला
तीन मंजिला मकान में में चल रहा था धंधा
जिस मकान में यह धंधा चल रहा था, वह तीन मंजिला है। यहां प्रत्येक कमरे में फर्नीचर है। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर इन कमरों से आपत्तिजनक चीजें मिली हैं।

9 of 10
सेक्स रैकेट - फोटो : अमर उजाला
पकड़ी गई लड़कियों में से तीन भारतीय तथा दो लड़की विदेशी हैं। जिनमें एक उज्बेकिस्तान व दूसरी कजाकिस्तान की रहने वाली बता रही है लेकिन इन दोनों युवतियों के पासपोर्ट व वीजा अभी तक बरामद नहीं हो पाए हैं। पुलिस द्वारा इनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : अमर उजाला
मकान मालिक व इस गेस्ट हाउस के मैनेजर के बारे में पुलिस द्वारा पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। गेस्ट हाउस से वह मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है, जिसके द्वारा सौदा तय होता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें