फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभाल नहीं पाया हायाबूसा की स्पीड, सऊदी अरब एंबेसी के सलमान हुसैन की मौत

Sun, 01 May 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
1 of 6
अरावली की वादियों में गुड़गांव-फरीदाबाद रोड स्थित बंधवाड़ी मोड़ के पास शनिवार सुबह रेस लगाने के दौरान हायाबूसा बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान सलमान हुसैन (25) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

2 of 6
वह सऊदी अरब एंबेसी का कर्मचारी था। मूल रूप से सऊदी अरब का सलमान फिलहाल एंबियंस अपार्टमेंट में रह रहा था। शनिवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने ग्रुप के दोस्तों के साथ 1300 सीसी की हायाबूसा स्पोर्ट्स बाइक से गुड़गांव-फरीदाबाद रोड पर लान्ग ड्राइव के लिए निकला था।
विज्ञापन

3 of 6
रेस लगाने के दौरान बंधवाड़ी मोड़ के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जो डिवाइडर से टकराने के बाद एक सेंट्रो कार को काफी दूर तक घसीटती हुई निकल गई।

4 of 6
बताया जाता है उस वक्त बाइक की रफ्तार करीब 140 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। ग्रुप में उसके साथ चल रहे लोगों ने उसे उठाकर पारस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सलमान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

5 of 6
बताया गया है कि तीव्र मोड़ पर सलमान बाइक को संभाल नहीं पाया। करीब 16 लाख रुपये की बाइक कुछ समय पहले ही खरीदी गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही एंबेसी से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घटनास्थल पर पहुंचे सऊदी अरब एंबेसी के काउंसलर बंदार फहद अलदियार शव को देखकर बेहोश हो गए। पारस अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। डीएलएफ फेज वन थाना पुलिस ने ग्रुप में चल रहे बाइक सवार अजय शर्मा का बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें