फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें : मुखबिर की सूचना पर तस्कर रंगेहाथ गाय की खाल से भरे ट्रक के साथ गिरफ्तार 

Thu, 29 Sep 2016 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 5
गाय की खाल के साथ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
धौज चौकी पुलिस ने मरे हुए पशुओं की खाल की अवैध रूप से तस्करी करने वाले साबिर हुसैन, वाहिद और असलूप को बुधवार तड़के रंगेहाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक पिकअप और कैंटर में छिपा कर हापुड़ (यूपी) की चमड़ा मंडी ले जाई जा रही करीब तीन सौ खालें बरामद कीं। 
विज्ञापन

2 of 5
तस्कर खाल के साथ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
इनमें भैंस-बकरी के अलावा प्रतिबंधित पशुओं की भी खालें हैं। मास्टर माइंड साबिर को एक दिन की रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।  धौज चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने बताया कि बुधवार तड़के करीब दो बजे मुखबिर ने सूचना दी कि धौज स्थित एक मदरसा परिसर में तस्करी के लिए पशुओं की खाल पिकअप और कैंटर में लोड की जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
तस्कर खाल के साथ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
इस पर चौकी इंचार्ज एएसआई प्रदीप, राकेश, जगदीश, एचसी विनोद, सुधीर, सिपाही सोनू, सुशील, विरेंद्र, रोहताश और ईएएसआई भरत सिंह की टीम बनाकर मौके पर पहुंचे। 

4 of 5
तस्कर खाल के साथ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
धौज गांव के अंदर स्थित बंद पड़े मदरसे के परिसर में टीम ने पांच छह लोगों को वाहनों में पशुओं की खालें लादते हुए देखकर छापा मार दिया। पुलिस को आया देख तीन चार युवक अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से साबिर, वाहिद और असलूप को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तस्कर खाल के साथ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में साबिर ने बताया कि यह खालें वह कसाईयों से 400 रुपया पीस की दर से खरीदता है और हापुड़ में नौ सौ रुपये में बेचता है। उसने बताया कि पुलिस और सेल्स टैक्स टीम से बचने के लिए बंद पड़े मदरसा परिसर का इस्तेमाल किया था। धौज चौकी इंचार्ज सत्यनारायण ने बताया कि साबिर को एक दिन की रिमांड पर लेकर उसको खाल आपूर्ति करने वालों की जानकारी ली जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें