फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसे फूलों से सजी डोली में किया विदा, उस बिटिया का ये अंत देख तड़प उठा सबका दिल

Mon, 27 Nov 2017 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

महिला की मौत, ससुरालियों के खिलाफ केस
पति, सास-ससुर सहित 9 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया
विज्ञापन
1 of 5
मुकेश कॉलोनी निवासी एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में मृतका के परिजनों ने उसके पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति, सास-ससुर सहित 9 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
दर्ज मामले के अनुसार दिल्ली के शाहदरा निवासी महेंद्र गुप्ता ने बताया कि उसने बेटी शिंपी उर्फ तान्या की शादी 4 जून 2004 को बल्लभगढ़ की मुकेश कॉलोनी निवासी नीरज के साथ हुई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज भी दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही शिम्पी उर्फ तान्या के पति नीरज सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोग उसके साथ मारपीट करते थे।

4 of 5
महेंद्र गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार 23 नवंबर को उन्हें पता चला कि शिम्पी उर्फ तान्या को ससुराल वालों ने जान से मारने की नीयत से जबरन जहर खिला दिया और पुलिस से बचने के लिए उसे सरकारी अस्पताल में ले गए। जहां से उसकी स्थिति बिगड़ने के बाद उसे सर्वोदय अस्पताल सेक्टर-8 में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शुक्रवार देर शाम तान्या ने दम तोड़ दिया। एसएचओ युगवेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतका के पिता महेेंद्र गुप्ता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें