भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार शादी के बंधन में बंधने के बाद रविवार को दुल्हन नूपुर संग पैतृक गांव लुहारली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गांव में आयोजित रिसेप्शन पार्टी में रिश्तेदारों और ग्रामीणों से मुलाकात कर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। रिसेप्शन पार्टी में अपने लाड़ले भुवी और बहू नूपुर को देखने के लिए ग्रामीणों के संग रिश्तेदार सुबह से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही वह गांव पहुंचे तो भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
2 of 6
bhuvneshwar kumar wedding party
भुवी की शादी 23 नवंबर को मेरठ में हुई थी। इसके बाद रविवार को गांव में रिसेप्शन पार्टी रखी गई। जो ग्रामीण और रिश्तेदार शादी में शामिल नहीं हो पाए थे, उन्हें रिसेप्शन में आमंत्रित किया गया था। इस दौरान सुबह से हर किसी को अपने लाल भुवनेश्वर (भुवी) और बहू नूपुर (नुवी) का इंतजार था। इसमें सबसे ज्यादा बेसब्री उन्हें थीं, जिन्होंने भुवी के साथ पूरा-पूरा दिन खेत-खलिहान और जंगलों में बिताया था। यानी भुवी के बचपन के दोस्तों को।
विज्ञापन
3 of 6
bhuvneshwar kumar wedding party
देर शाम दुल्हन नूपुर को लेकर गांव पहुंचे भुवनेश्वर के आने की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो उनके घर के बाहर भारी भीड़ लग गई। भुवी के साथ उसके पिता किरनपाल सिंह और नूपुर के पिता यशपाल सिंह परिवार सहित मौजूद थे। वहीं, दूसरी ओर भुवी के ताऊ कृपाल सिंह ने बताया कि भुवी और नूपुर को सभी परिजनों और रिश्तेदारों ने आशीर्वाद दिया।
4 of 6
bhuvneshwar kumar wedding party
रिसेप्शन में ये हुए शामिल
जिले के अगौता ब्लॉक क्षेत्र के गांव लुहारली में आयोजित भुवनेश्वर और नूपुर की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने के लिए पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री किरनपाल सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष आसिफ गाजी, कांग्रेस नेता श्यौपाल सिंह, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर, रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, युवा रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील गुर्जर, खादी कमीशन भारत सरकार के पूर्व चेयरमैन डॉ. यशवीर सिंह, रालोद के राष्ट्रीय सचिव अजब सिंह कपासिया, रालोद महासचिव कुंवरवीर चौधरी, ग्राम प्रधान दिनेश कुमार, सीओ रमनपाल सिंह, सपा नेता रूपचंद कपासिया, बीजेपी नेता महिपाल सिंह समेत अगौता ब्लॉक प्रमुख व आसपास के गांवों के प्रधान पार्टी में पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 6
bhuvneshwar kumar wedding party
भुवनेश्वर व नूपुर की झलक पाने का करते रहे इंतजार
जिले के रिश्तेदार, क्षेत्रिय अधिकारी व पार्टियों के नेता समेत गांव के लोग रिसेप्शन पार्टी में भुवी और नूपुर से मिलने का सुबह से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही भुवनेश्वर गांव तो ग्रामीणों संग युवा, बच्चे व महिलाएं उनकी एक झलक पाने के लिए उत्साहित हो गए।
सेल्फी लेने के लिए लगी भीड़
अपने पैतृक गांव लुहारली पहुंचे भुवनेश्वर के संग युवाओं में सेल्फी खिंचवाने के लिए होड़ थी। हर कोई सेल्फी लेने के लिए आगे आने की कोशिश कर रहा था। हालांकि भुवी ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया। जो लोग सेल्फी लेने में कामयाब हो गए, वह गदगद हो गए, जबकि जो सेल्फी से वंचित रह गए, उनमें मायूसी दिखाई दी। भुवी करीब पांच बजे मेरठ के लिए रवाना हो गए। डेढ़ घंटे तक लुहारली में रुके भुवी और नूपुर का दीदार करने वालों की उनके वापस जाने तक लाइन लगी रही।