फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेवतिया से पिता की हत्या का बदला लेने को मनीष बना था कार लुटेरा

Sat, 20 Aug 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
तेवतिया पर हमले के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
ब्रजपाल तेवतिया से अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए मनीष कार लुटेरा बना था। मनीष ने दो माह पहले पिस्टल के बल पर राजस्थान से एक फॉरर्च्यूनर कार लूटी थी। एसएसपी केएस इनेमुएल ने बताया कि दबोचे गए दोनों आरोपियों ने बताया कि मनीष दो माह पहले राजस्थान गया था। 
विज्ञापन

2 of 5
तेवतिया पर हमले के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद जब वह वापस घर आया तो वह एक फॉरर्च्यूनर कार में सवार था। जब उन्होंने कार के बारे में पूछा था तो उसने बताया कि उसने यह कार लूटी है। वहीं, दोनों आरोपियों ने बताया कि वारदात के दौरान एके-47 को छोड़कर अन्य जितने भी हथियार प्रयोग किए गए थे, वह उन्हें शेखर चौधरी ने उपलब्ध कराए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
हमलावरों से जब्त सामान - फोटो : अमर उजाला
इनमें दो  9 एमएम की पिस्टल, एक रिवाल्वर, दो स्वचालित 30 और 32 बोर की पिस्टल शामिल थीं। एसएसपी ने बताया कि पुलिस हिरासत में दोनों आरोपियों ने कहा कि वारदात की रात वह दोनों फॉरर्च्यूनर कार में पांच अन्य लोगों के साथ सवार थे। वारदात को अंजाम देने के बाद पांच आरोपी ऑटो में मेरठ की ओर और दो आरोपी एक अन्य ऑटो में गाजियाबाद की ओर गए थे। 

4 of 5
तेवतिया पर हमले के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
गौरव ने बताया कि वह और अभिषेक पांच सवारी वाले ऑटो में बैठ कर घटनास्थल से भागे थे। वह रात को मेरठ में अपने एक रिश्तेदार के घर रुके थे। वहीं, इस मामले में एसएसपी ने कहा कि पुलिस की टीमें फरार आरोपियों कीतलाश में छह राज्यों में दबिश दे रही है। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तेवतिया पर हमले के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
2012 में नेशनल जूनियर रेसलिंग का रनरअप रहा है गौरव
गाजियाबाद। एसटीएफ के डीएसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि गौरव को हिरासत में लेने के बाद उसने बताया कि वह 2012 का नेशनल जूनियर रेसलिंग रनरअप रहा है। वह 2010 से पहलवानी करते हुए आ रहा है। उसने 2010 में दिल्ली के हनुमान अखाड़ा में ट्रेनिंग की थी। इसके बाद वह कई चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें