फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के साथ मिलकर प्रेमी ने किया दुष्कर्म, घोंटा गला फिर प्रेमिका पर चढ़ा दी कार

Wed, 16 May 2018 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 7
rape accused
गाजियाबाद से सटे मोदीनगर की 15 वर्षीय किशोरी की हत्या उसी के प्रेमी ने अपने पिता व तीन साथियों के साथ मिलकर की थी।
विज्ञापन

2 of 7
girl rape
आरोपी के मुताबिक किशोरी शादी की जिद पर अड़ गई थी, लेकिन वह उससे शादी नहीं करना चाहता था। रास्ते से हटाने के लिए उसने हत्या कर दी। पुलिस ने साढ़े चार माह बाद हत्या का खुलासा कर आरोपी प्रेमी, उसके पिता समेत पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से मृतका के कान की बाली, कपड़े, हत्या में इस्तेमाल की गई कार, दो तमंचे और एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

3 of 7
girl rape
एसएसपी वैभव कृष्ण ने प्रेसवार्ता में बताया कि मोदीनगर की किशोरी की दोस्ती निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव पैंगा निवासी सुमित (21) से नवंबर में एक शादी में हुई थी। सुमित ने बात करने के लिए उसे एक फोन भी खरीदकर दिया था। किशोरी की मां को इसका पता चला, तो उसने फोन छीन लिया। इसके बाद 26 दिसंबर 2017 को सुमित उसे साथ ले गया। उसे घुमाया और रात को अपने घर ले गया। यहां उसने किशोरी से दुष्कर्म किया।

4 of 7
girl rape
अगले दिन उसने अपने दोस्त आरिफ को घर बुलाया और उसकी बाइक पर बैठाकर किशोरी को विजयनगर में अपने दोस्त राजीव के घर छोड़ आया। कई दिन तक वह विजयनगर में रही। इस दौरान गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने सुमित को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, लेकिन उससे राज न उगलवा सकी।
विज्ञापन

5 of 7
Rape, Gangrape, Acid Attack
सुमित ने पुलिस से कहा कि किशोरी उसके गले पड़ गई थी और शादी कर साथ में रहने का दबाव बना रही थी। ऐसे में उसने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। एसएसपी ने बताया कि हत्यारोपी सुमित, उसके पिता रमेश, सुमित के साथी राजीव, आरिफ और सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। एडीजी की ओर से खुलासा करने वाली क्राइम ब्रांच की टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया गया है।
विज्ञापन

6 of 7
girl rape
ऐसे दिया वारदात को अंजाम मुख्य आरोपी सुमित ने पुलिस को बताया कि नौ जनवरी को उसने निवाड़ी थाना क्षेत्र के ही गांव नगला मूसा निवासी अपने दोस्त सोनू, करनावल मेरठ निवासी राजीव, पैंगा निवासी आरिफ को बुलाकर हत्या की साजिश रची। सुमित के पिता रमेश चंद (60) ने ही हत्या के लिए कहा था। 10 जनवरी को आरिफ अपने दोस्त की कार लेकर पहुंचा और किशोरी को बैठाकर दिन भर घुमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गैंगरेप - फोटो : SELF
एसएसपी ने बताया कि मुरादनगर के पास सभी ने शराब पी और फिर गांव अघेड़ा के पास ले जाकर स्टोल (शॉल) से गला दबाकर हत्या कर दी। किशोरी कहीं बच न जाए, इसके लिए आरोपियों ने उसके गले पर कार का पहिया चढ़ा दिया। हत्या के बाद वह शव को ईख के खेत में फेंककर फरार हो गए। 12 जनवरी 2018 को किशोरी का शव परतापुर के गांव अघेड़ा से बरामद हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें