फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक गलती और खुद का करवा लिया मर्डर, किसी फिल्म से कम नहीं है स्टोरी

Tue, 22 May 2018 05:13 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
demo pic
बीती रात खजूरी खास में एक युवक को राह चलते गोली मार दी गई। जिसके कारण इलाज के दौरान अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो कई चौंकाने वाली बात सामने आई। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिस युवक को गोली लगी है, वही इस साजिश का मास्टर मांइड है। 
विज्ञापन

2 of 5
Crime
पुलिस जांच में पता चला कि मामला पूरी तरह से फिल्मी है। मृतक ने दूसरे को फसाने के लिए खुद अपने ऊपर गोली चलवाई। इस सीन में पहले से तय था कि पहली गोली जांघ पर मारी जाएगी और दूसरी कंधे पर। 
विज्ञापन

3 of 5
demo pic
हमलावरों ने अंधेरे में गोली कंधे पर चलाई लेकिन वह कुछ इंच नीचे छाती पर लग गई। जिससे उसका हार्ट पंक्चर हो गया। जांच में पता चला कि खेल में मृतक की पहली पत्नी, सास और कुछ दोस्त शामिल हैं। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, रात 12:30 बजे पीसीआर को सूचना मिली कि खजूरी खास में राजकीय विद्यालय के पास एक युवक को गोली मारी गई है। घायल शख्स को पास के जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

 

4 of 5
demo pic
मृतक की पहचान मनोज (30) के रूप में हुई जो यमुना बाजार रैन बसेरे में रहता है। जांच के दौरान पता चला कि पीसीआर कॉल उसके दोस्त अजय ने की थी। अजय लोनी (गाजियाबाद) में रहता है।

पूछताछ में उसने बताया कि वह घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहे थे, तभी दो लड़के मनोज को गोली मारकर भाग गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo pic
अजय के बयान में गातार फर्क नजर आया, इसलिए पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने मामले का खुलासा कर दिया। पूछताछ में पता चला कि मृतक ने दो शादियां की हुई हैं। उसके क्षेत्र के ही एक शख्स से उसकी रंजिश चल रही थी। उसे फंसाने के लिए उसने खुद की हत्या करवाने की साजिश रची। जिससे अपने दुश्मन को जेल भिजवा सके। लेकिन थोड़ी सी गलती पर मनोज खुद की जान गवां बैठा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें